फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni: Bhopal team arrived to investigate complaints of paddy milling

Katni: धान मिलिंग की शिकायतों की जांच करने पहुंचीं भोपाल की टीम, खंगाले दस्तावेज, सरकार को सौंपेंगे रिपोर्ट

Sat, 21 Dec 2024 10:23 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 10:23 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में धान मिलिंग और सीएमआर चावल से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए भोपाल से आई तीन सदस्यीय टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय पर दबिश दी। करीब चार घंटे चली इस जांच में धान उपार्जन और सीएमआर चावल जमा न करने की शिकायतों पर दस्तावेज खंगाले गए।

विज्ञापन
Katni: Bhopal team arrived to investigate complaints of paddy milling
कटनी ऑफिस में जांच करती भोपाल की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में धान मिलिंग और सीएमआर चावल से जुड़ी शिकायतों की जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम। संयुक्त टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम कटनी कार्यालय में दबिश देते हुए कई दस्तावजे खंगाले और जांच शुरू की। करीब चार घंटे चली जांच में भोपाल की तीन प्रमुख अधिकारी सहित कटनी के 2 स्थानीय अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने धान उपार्जन की जानकारी जुटाते हुए सीएमआर चावल से जुड़ी शिकायतों पर कागजात खंगाले हैं।
विज्ञापन


बता दें नान प्रबंधक देवेंद्र तिवारी द्वारा हाल ही में मां जगदंबे राइस मील पर दबिश देते हुए कई अनियमिताएं पाई थीं, जिसके बाद समय रहते सीएमआर चावल जमा न करने पर ब्लैक लिस्टेड कार्रवाई की साथ करीब डेढ़ करोड़ का जुर्माना अधिरोपित किया था। वहीं संचालक अमर पंजवानी ने भी खाद्यमंत्री सहित भोपाल के अधिकारियों को पत्राचार करते हुए नान प्रबंधक पर भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले पर आज देर शाम जांच करने भोपाल के खाद्य विभाग के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह, वेयरहाउस कॉरपोरेशन से रजनीश राय और ए.के. दहायत पहुंचे थे। उनके साथ कटनी खाद्य और वेयर हाउस के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने धान मिलिंग से जुड़ी जानकारी जुटाते हुए अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की है। खाद्य विभाग के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन कर कटनी के धान उपार्जन और सीएमआर चावल की जांच करने पहुंचे है जो कल तक चलेगी हमारे द्वारा पूरे दस्तावेजों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार करते हुए राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed