फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   A woman jumped from the under-construction building of the district hospital.

कटनी: पुणे जाने को तैयार नहीं हुआ पति तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, जिला अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Sat, 26 Sep 2026 04:04 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 04:04 PM IST
सार

कटनी जिला अस्पताल में घरेलू विवाद के बाद एक महिला निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर पहुंच गई और करीब 30 मिनट की समझाइश के बाद अचानक नीचे छलांग लगा दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उसे ट्रॉमा वार्ड पहुंचाया। महिला की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A woman jumped from the under-construction building of the district hospital.
जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से महिला ने लगाई मौत की छलांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन नई बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ी एक महिला ने सबके सामने छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान अस्पताल स्टाफ, परिजन और मौजूद लोग उसे लगातार नीचे उतरने की समझाइश देते रहे, लेकिन महिला ने अचानक छलांग लगा दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पूरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक इंद्रा ज्योति कॉलोनी निवासी दुर्गा वंशकार अपने पति से घरेलू विवाद के बाद जिला अस्पताल पहुंची और निर्माणाधीन चार मंजिला भवन पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर खड़ा देख अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 30 मिनट तक महिला को समझाने का प्रयास चलता रहा। परिजन भी उसे नीचे आने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और अचानक चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना देर किए उसे उठाकर ट्रॉमा वार्ड पहुंचाया, जिससे समय रहते उपचार शुरू हो सका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी के मंडला में हादसा: गणेश पंडाल में फैला करंट; चार की मौत, तीन घायल; विसर्जन के बाद थककर सो रहे थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की सास मलती बाई वंशकार ने बताया कि दुर्गा अपने पति के साथ पुणे जाने की जिद कर रही थी। दूसरी ओर बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण उसका पति फिलहाल जाने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नाराज होकर वह जिला अस्पताल पहुंची और यह कदम उठा लिया। जिला सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि महिला को तत्काल भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है, लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण अंदरूनी चोटों और फ्रैक्चर की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घरेलू विवाद समेत पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना के क्रम की पड़ताल की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed