{"_id":"64fad63e6cce4858df0da005","slug":"katni-weather-news-river-drains-in-spate-due-to-few-hours-of-rain-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: चंद घंटों की बारिश से उफान पर नदी नाले, गाड़ियों के पहिए थमने से राहगीर होते रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: चंद घंटों की बारिश से उफान पर नदी नाले, गाड़ियों के पहिए थमने से राहगीर होते रहे परेशान
Fri, 08 Sep 2023 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:37 PM IST
सार
Katni News: मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। कटनी जिले में हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब गई है। आने जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पुल के नीचे भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कटनी जिले में गुरुवार शाम से रुक-रुककर बारिश जारी है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। रंगनाथ नगर के मंगलनगर पुल लबालब पानी से भर गया है। आलम ये है कि लोग एक ओर से दूसरी तरफ जाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे ताकि पानी उतर जाए और गाड़ी सहित पुल पार कर लें।
राहगीर देवेंद्र सिंह ने बताया कि हर बारिश में यह पुल नाले और बारिश के पानी से भर जाता है। मेरी इलेक्ट्रिक बाइक है इसलिए काफी देर से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं अगर यहां ओवर ब्रिज बन जाता तो शायद समस्या का हल हो जाता। बता दें, ये पुल छपरवाह से जुड़े कई गांव के साथ ही कटनी साउथ स्टेशन को जोड़ता है लेकिन यहां नाले की सफाई न होने से अक्सर पानी भर जाता है। रेल यात्रियों के इंतजार में निकले ई-रिक्शा चालक बताते है कि पानी भरा है इसलिए गाड़ी यहां खड़ी है सुबह से रोजी रोटी कमाने निकले हैं, लेकिन डर रहता है कहीं पानी में जाकर गाड़ी में खराबी न आ जाए इसलिए पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।