फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Three-day old dead body of a woman found in a closed sack on the side of the National Highway

Katni: नेशनल हाईवे किनारे बंद बोरे में मिली महिला की तीन दिन पुरानी लाश, चोट के निशान, चेहरा भी बिगाड़ा

Fri, 23 Feb 2024 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

नेशनल हाईवे किनारे बंद बोरी में शव मिला है। मृतिका के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं और चहेरे का हुलिया बिगाड़ दिया गया था ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। 

विज्ञापन
Katni: Three-day old dead body of a woman found in a closed sack on the side of the National Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर बंद बोरे में महिला की लाश मिली है। शव करीब तीन तीन पुराना है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, वहीं चेहरा भी बिगाड़ दिया गया था। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतिका की शिनाख्त राधा पटेल (47) के रूप में हुई, जो अपनी बेटी रोशनी पटेल के साथ राजीव गांधी वार्ड में रहती थी। हालांकि बेटी जॉब के लिए छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के बसदई गई हुई थी। बेटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी अंतिम बात रविवार के दिन हुई। उसके बाद जब मंगलवार को कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। कई बार कॉल करने पर जब बात नहीं हुई तो वह कटनी घर आई, जहां ताला लटका देखकर मां की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाते हुए जांच शुरू की। इसी दौरान कटनी पुलिस को झिंझरी चौकी अंतर्गत गुलवारा बायपास में एक बोरी में शव मिलने की सूचना मिली और युवती ने उसकी पहचान करते हुए मृतिका का नाम राधा पटेल बताया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि नेशनल हाईवे किनारे बंद बोरी में शव मिला है। मृतिका के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं और चहेरे का हुलिया बिगाड़ दिया गया था ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके, लेकिन पुलिस ने पहचान करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed