{"_id":"6632111cb5e5982e17054c00","slug":"katni-police-raid-on-gambling-den-running-in-forests-adjoining-ordnance-factory-contraband-recovered-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से लगे जंगलों में चल रहे जुआ-फड़ पर पुलिस की दबिश, दो लाख का मशरूका बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से लगे जंगलों में चल रहे जुआ-फड़ पर पुलिस की दबिश, दो लाख का मशरूका बरामद
Wed, 01 May 2024 03:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 03:23 PM IST
सार
कटनी जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से लगे जंगलों में चल रहे जुआ-फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान छह जुआरियों से दो लाख का मशरूका बरामद किया गया।
विज्ञापन
जुआरी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी पुलिस ने रंगनाथ थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ-फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तीन बाइक, चार मोबाइल सहित नकदी बरामद किया है। हालांकि, मुख्य फड़दार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इलाके से लगी पर्यावरण मस्जिद के पीछे का बताया गया। जहां कटनी जिले के अलग-अलग क्षेत्र के सात जुआरियों द्वारा जुआ की महफिल बीती रात तीन बजे तक जमाए बैठे थे, जिसकी जानकारी लगते ही रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी शक्ति प्रताप सिंह मौके से भागने में सफल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे प्रकरण पर जुआ एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि जुआ खेलते छह आरोपी मिले, जिसमें सतेंद्र यादव, सेखू अंसारी, अनुराग चौबे, रोहित चौधरी, शुभ जायसवाल और नीरज खटीक शामिल रहे। मौके से पुलिस ने तीन बाइक बरामद की है। एक बाइक फरार आरोपी शक्ति प्रताप सिंह की रही, जो पूरे जुआ-फड़ को संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से चार मोबाइल भी जब्त किए, जिसमें जुआ खेलने से जुए लेन-देन में मिले हैं। बाइक, मोबाइल की कीमत करीब लाख आंकी गई। वहीं, नकदी 6,800 रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण बनाते हुए पूरी कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों में एएसआई विनोद चौधरी, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक गोविंद, नवीन शुक्ला, पंजाब सिंह, अंकित पटेल और नवल किशोर सिंह सहित अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
