फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: The miscreants created panic by firing in the dark, police recovered three kiosks

Katni News: अंधेरे में निकले बदमाशों ने फायरिंग कर मचाई दहशत, पुलिस ने तीन खोखे किए बरामद

Sun, 25 Jun 2023 11:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:07 AM IST
सार

अंधेरे में निकले बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हवाई फायरिंग करते हुए क्षेत्र में दहशत मचाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारतूस के तीन खाली खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Katni News: The miscreants created panic by firing in the dark, police recovered three kiosks
पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का कटनी जिला इन दिनों बदमाशों के लिए सुरक्षित बना हुआ है। यहां कोई असुरक्षित है, तो सिर्फ आमजन! ये हम नहीं कह रहे बल्कि यहां के मौजूदा हालात बयां कर रहे हैं। ताजा मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र से समाने आया है, जहां पांच बाइक में करीब एक दर्जन बदमाशों ने आतंक का वो मंजर दिखाया, जो किसी फिल्म से कम नहीं था। दरअसल एक साथ निकले बाइक सवार बदमाशों ने पाठक वॉर्ड में घूम-घूमकर आधा दर्जन गोलियां बरसाईं और क्षेत्र में दहशत फैलाई। फायरिंग का एक वीडियो भी समाने आया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना शनिवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। जहां बिजली कटौती के कारण लोग गर्मी से बचने घरों के बाहर बैठे हुए थे, तभी फिल्मी अंदाज में निकले बाइक सवार बदमाशों ने किसी आकाश नाम के शख्स का नाम लेकर गाली देते हुए एका-एक कर कई फायर किए।हालांकि गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घरों में दुबक गए। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची रंगनाथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कारतूस के तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वीडियो की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। ये आरोपी कौन थे, सभी की शिनाख्ती करते हुए जल्द गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed