फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News People took to the streets to get the liquor shop closed

Katni News: शराब की दुकान बंद करवाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, विधायक के हस्ताक्षेप के बाद हटी दुकान

Sat, 20 May 2023 10:56 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 May 2023 10:56 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति का लगभग सभी जगह विरोध देखने को मिला है। बात अगर कटनी जिले की करें तो नई शराब दुकान खोले जाने को लेकर अब तक सात बार विरोध प्रदर्शन हो चुका है।

विज्ञापन
Katni News People took to the streets to get the liquor shop closed
सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में ताजा मामला मंगलनगर इलाके में नई शराब दुकान खोले जाने का है। जहां स्थानीय लोगों ने मिलकर जमकर विरोध कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के अलावा पुलिस और आबकारी हमला भी पहुंच गया, लेकिन लोगों का विरोध इतना जबरदस्त था कि प्रशासन अमला बेबस नजर आ रहा था। 

विज्ञापन


आखिरकार मौके पर एसडीएम को बुलाया गया, जहां पर लोगों ने मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी। बैकफुट पर आए प्रशासन आनन-फानन में फैसला करते हुए शराब दुकान को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि, इस दौरान स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्हें भारी जनमानस का विरोध झेलना पड़ा। आखिरकार, विधायक ने भी स्थानीय लोगों के साथ सुर मिलाते हुए शराब दुकान को तुरंत हटाने का आश्वासन दे डाला। 
विज्ञापन


तकरीबन पांच घंटे चली मशक्कत के बाद शराब दुकान को अपने समाने खाली करवाते हुए ताला लगवाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जगह शराब दुकान खोली जा रही थी। वहां से मंदिर और सेंट्रल स्कूल की दूरी महज 70 मीटर थी। एक यह भी बड़ी वजह थी, जिसके चलते प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed