फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Notorious crook Rahul Bihari arrested along with four accomplices they were plotting robbery

Katni News: कुख्यात बदमाश राहुल बिहारी चार साथियों के साथ गिरफ्तार, डकैती की रच रहे थे साजिश

Sat, 01 Jun 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 07:55 PM IST
सार

कुख्यात बदमाश राहुल बिहारी को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो पिस्टल, रिवॉल्वर सहित कट्टा और कारतूस जब्त किया है।

विज्ञापन
Katni News Notorious crook Rahul Bihari arrested along with four accomplices they were plotting robbery
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने जिले के कुख्यात बदमाश को डकैती की साजिश रचते हुए उसके चार साथियों के साथ पकड़ा है। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता भी आयोजित की है।

विज्ञापन


एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 20 हजार का इनामी बदमाश राहुल बिहारी जिस पर अपहरण, हत्या, बलवा, अवैध वसूली जैसे 22 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पुलिस को काफी वक्त से चकमा देता फिर रहा था, तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पडुआ मोड के तालाब के पास कुछ लोग डकैती की साजिश रच रहे हैं। इस पर तत्काल एसआई दुर्गेश तिवारी, विष्णु शंकर सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हाथपाई हुई और तीन जवानों को चोट भी आई। लेकिन उन्होंने पांचों आरोपी पर काबू पाते हुए अपने हिरासत में लिया।
विज्ञापन


आरोपियों से डकैती का समान बरामद
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए पांचों बदमाश नायरा पेट्रोल पंप में डकैती की साजिश रच रहे थे। तभी पुलिस ने बदमाशों को कड़ी मशक्कत के साथ पकड़ा और जब उनकी तलाशी ली गई तो कई घातक हथियार मिले। गनीमत रही मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पुलिस ने संभालने का मौका नहीं दिया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों से पांच राउंड गोलियों से लोडेड दो पिस्टल, चार राउंड गोलियों से लोडेड एक रिवॉल्वर और 315 बोर का देशी कट्टा-कारतूस, बटन वाली चाकू बरामद किया है। वहीं, शिफ्ट गाड़ी की तलाशी दौरान काले रंग का बैग, तीन गमछे, लोहे की रॉड, पेंचकस, नायलॉन की रस्सी, टॉर्च सहित अन्य औजार जब्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों बदमाशों में दर्ज आधा सैकड़ा प्रकरण
जानकारी के मुताबिक, कुख्यात बदमाश राहुल बिहारी की गैंग में आधा सैकड़ा से अधिक लोग जुड़े हुए थे, जिसमें कम उम्र के लोग शामिल हैं। जो राहुल बिहारी के एक इशारे में कई घटनाओं दे चुके हैं। बात करें राहुल बिहारी कि तो उस पर कुल 22 प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, पुलिस ने भी उस पकड़ने के लिए 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि, पुलिस के हत्थे न सिर्फ राहुल बिहारी बल्कि उसके साथी नीरूज उर्फ केतु रजक जिस पर मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, गवाहों को डराना धमकाना, अपहरण, बलवा सहित 17 प्रकरण दर्ज हैं। उसे भी पकड़ा है, वहीं पंकज जायसवाल जिस पर तीन एफआईआर तो आनंद मखीजा पर छह और करण बिहारी पर पांच मामले दर्ज हैं, जिन्हें पुलिस ने एक साथ घेराबंदी कर पकड़ा है।


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने प्रेसवार्ता दौरान बताया कि पूरी कार्रवाई में एएसपी संतोष डेहरिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है। वहीं, कार्रवाई में शामिल माधवनगर टीआई अनूप सिंह, एसआई दुर्गेश तिवारी, नीरज दुबे, विष्णुशंकर, भुवनेश्वर बागरी, अभय यादव, रविंद्र दुबे सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्हें आरोपी पर रखा 20 हजार का इनाम से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed