फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Mining businessman son and his associate caught with pistols and cartridges

Katni News: खनन कारोबारी का बेटा और उसका साथी कट्टा-कारतूस के साथ पकड़ाया, पुलिस ने केस किया दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 08:02 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Jun 2024 08:02 AM IST
सार

बेटे की गिरफ्तारी के बाद खनन कारोबारी सतीश सरावगी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ माधवनगर थाने का घेराव करने पहुंचे थे। उन्होंने थाना प्रभारी पर बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एसपी ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Katni News: Mining businessman son and his associate caught with pistols and cartridges
खनन कारोबारी सरावगी ने समर्थकों के साथ घेरा थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में खनन कारोबारी सतीश सरावगी के बेटे को माधवनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पियूष सरावगी अपने एक अन्य साथी के साथ अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, जिस पर पुलिस ने 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


कटनी जिले के चर्चित हवाला कांड के आरोपी रह चुके सतीश सरावगी के बेटे को माधवनगर पुलिस ने चेकिंग दौरान पकड़ा था, जिसकी गाड़ी से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की क्रिएटा कार जो माधवनगर गेट की ओर आ रही है इसमें अवैध हथियार है। सूचना पर माधवनगर टीआई अनूप सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम को सफेद रंग की गाड़ी में 2 शख्स बैठे मिले, जिसमे से एक पियूष सरावगी और दूसरा उसका साथी था। गाड़ी की तलाशी में एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


बेटे की गिरफ्तारी के बाद खनन कारोबारी सतीश सरावगी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ माधवनगर थाने का घेराव करने पहुंचे थे। उन्होंने थाना प्रभारी अनूप सिंह पर बेटे पियूष के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। इस पर एसपी अभिजीत रंजन ने कहा कि कार्रवाई के बाद अक्सर ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed