{"_id":"660411ac6e6da18edb0be887","slug":"katni-news-fire-breaks-out-in-electric-loco-shed-scrap-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: इलेक्ट्रिक लोको शेड में लगी आग, लाखों का स्क्रैप जलकर राख, रेल अधिकारियों ने जांच की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: इलेक्ट्रिक लोको शेड में लगी आग, लाखों का स्क्रैप जलकर राख, रेल अधिकारियों ने जांच की बात कही
Wed, 27 Mar 2024 06:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:01 PM IST
सार
कटनी स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का स्क्रैप जलकर राख हो गया। रेल अधिकारियों ने जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोको शेड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार देर रात रेलवे के स्क्रैप यार्ड में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। मामला रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच का बताया गया है। जहां विद्युत लोको शेड के टीआरएस सेक्शन के पास यह आग सुलग उठी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण करते हुए अपने सामने आने वाली सभी चीजों को जलाने लगी।
विज्ञापन
हालांकि, जैसे ही रेल अधिकारियों को भीषण आग की जानकारी लगी। तत्काल फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की। मौके पर पहुंचे रेल एरिया मैनेजर, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ, जीआरपी, एनकेजे पुलिस सहित नगर निगम की फायर ब्रिगेड कर्मियों ने एक्शन मोड में आते हुए क्षेत्र को खाली करवाते हुए आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक लोको शेड एनकेजे यार्ड के पास की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। जो बढ़ते-बढ़ते शेड के बाहर रखे स्क्रैप तक जा पहुंची और रेलगाड़ियों के सफाई, रिपेरिंग के बाद कार्टून, खाली ड्रम सहित अन्य रखी सामग्री को आग ने अपने आगोश में लेते हुए जलाकर राख कर दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नीरज दुबे के मुताबिक, रेल स्क्रैप में लगी आग को बुझाने के लिए करीब चार गाड़ियों का इस्तेमाल किया, जिसे करीब पांच से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया जा सका है। वहीं, रेल अधिकारियों ने मामले की जांच करवाने की बात कही है, ताकि दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
