फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Dumper went out of control and entered house mother and daughter died two injured

Katni News: अनियंत्रित होकर घर में घुसा डंपर, मां और बेटी की मौत, दो अन्य लोग घायल

Mon, 29 Jan 2024 10:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

कटनी जिले में अनियंत्रित डंपर घर में घुस गया। इस दौरान मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Katni News Dumper went out of control and entered house mother and daughter died two injured
घर में घुसा डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसकी जद में आए मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो लोगों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


आपको बता दें, पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा का बताया गया। जहां कटनी की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंफर क्रमांक एमपी-04 पीसी-2164 सड़क किनारे खड़े कबाड़ बेच युवक सहित मां और उसकी दो बेटियों को रौंदते हुए घर में जा घुसा। हादसा इतना भयानक रहा कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम मगरधा निवासी शशि साहू अपने बेटी पूनम और सरस्वती के साथ घर के बाहर करीब पांच बजे बिलहरी के कबाड़ी भागीरथी चौधरी को समान बेचने को खड़ी हुई ही थी कि मुहांस की ओर से कटनी जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर मोड़ आने में अनियंत्रित होकर चारों को कुचलता हुआ एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा, जिसमें 45 वर्षीय मां शशि बाई और बेटी 25 वर्षीय पूनम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों घायल पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जिसकी सूचना 108 एंबुलेस को देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, गाड़ी को छोड़कर डंपर चालक भाग निकला है। घटनास्थल पर पाया कि महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गाड़ी को किनारे करवाते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed