फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Bank is deducting money even after repaying the loan, TI gave instructions for investigation

Katni News: लोन चुकाने के बाद भी बैंक काट रहा पैसा, TI ने दिए जांच के निर्देश, दोषियों पर कार्रवाई की बात कही

Fri, 24 Nov 2023 03:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 03:31 PM IST
सार

Katni News: कटनी जिले की महिलाएं स्माल फिनो बैंक से परेशान हैं। महिलाओं ने समूह बनाकर ऋण लिया था, लेकिन लोन दे देने के बाद भी बैंक उनके पैसे काट रहा है।

विज्ञापन
Katni News: Bank is deducting money even after repaying the loan, TI gave instructions for investigation
शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं स्मॉल फाइनेंस बैंक से परेशान होकर माधवनगर थाना प्रभारी (टीआई) के पास जा पहुंची। जहां उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 2018 में फिनो स्मॉल फाइनेंस बैंक से 9 लोगों ने समूह बनाकर 25 हजार से लेकर 35 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसकी साप्ताहिक किस्त 2 हजार रुपए एजेंट आकर ले जाते थे। इस तरह 2020 में पूरा पैसा चुक गया, लेकिन शासन से मिल रही राशि लाडली बहना की 1250 रुपए और मजदूरी का पैसा भी बैंक द्वारा लगातार काटा जा रहा था।

विज्ञापन


जिसकी शिकायत लेकर बैंक पहुंचे तो उन्होंने कर्ज होना बताया है जबकि हमारे द्वारा पूरा पैसा चुका दिया गया है, इसी की शिकायत लेकर बुधवार को माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता से न्याय दिलाने की गुहार लगाने आए थे, जिन्होंने जांच करने की बात कही है। आपको बता दें कि सभी महिलाएं स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के सरस्वाही ग्राम की बताई गई है, जो आज शिकायत करने थाने पहुंची थीं। गोमती बाई ने बताया कि उसने भी 35 हजार का लोन लिया, जो लगातार किस्त देती गई लेकिन सालभर के अन्दर ही उसके पति की मौत हो गई। लेकिन अब बैंक वाले उन्हें धमकी दे रहे हैं। पैसे तो देने ही होंगे फिलहाल मामले की शिकायत मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही 2 पुलिसकर्मियों को तत्काल फिनो स्मॉल फाइनेंस बैंक भेजते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed