{"_id":"6537f2b1e44717eba700da99","slug":"katni-became-den-of-gamblers-many-gambling-dens-are-operating-at-different-places-video-of-one-has-surfaced-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी बना जुआरियों का अड्डा; अलग-अलग जगहों पर संचालित हैं कई जुआ-फड़, एक का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी बना जुआरियों का अड्डा; अलग-अलग जगहों पर संचालित हैं कई जुआ-फड़, एक का वीडियो आया सामने
Tue, 24 Oct 2023 10:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:07 PM IST
सार
Katni News: कटनी में जुआफड़ चलाए जाने का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहा जा रहा कि कटनी में कई जगह जुएं के अड्डे चलाए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय पुलिस की मिलीभगत होने की बात भी कही जा रही है। वायरल वीडियो को लेकर सीएसपी ख्याति मिश्रा ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
कटनी के एक जुआफड़ का वीडियो आया सामने
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के जुआफड़ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें एक दर्जन से अधिक लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो एनकेजे थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पुराने जुआरी गोविंद निषाद और अन्य लोगों के द्वारा इसे संचालित किया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, इस जुआफड़ में जिले के बाहर से भी जुआरी आकर ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाते हैं। क्षेत्र में लंबे वक्त से संचालित हो रहे जुआफड़ पर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे थाना प्रभारी नीरज दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पूर्व में इसी क्षेत्र में जुआफड़ के चलते एक युवक की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी। यह आरोप मृतक के भाई ने लगाया था। हालांकि परिजन पुलिस के बयान में अपनी बात से पीछे हट गए थे। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में इससे भी बड़ा जुआफड़ संचालित है। उसमें स्थानीय पुलिस की मिलीभगत होने की बात कही जा रही है। फिलहाल जुआ खेलते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसे लेकर कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए जुआफड़ में कार्रवाई की बात कही है। वहीं, थाना प्रभारी नीरज दुबे से पूरे मामले की जानकारी भी लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन
