फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Accused arrested for fake packing of Tata's salt and Parachute's hair oil

Katni: टाटा का नमक और पैराशूट के हेयर ऑइल की नकली पैकिंग करते आरोपी गिरफ्तार, कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Thu, 20 Apr 2023 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

कटनी पुलिस ने नकली टाटा नमक और पैराशूट कंपनी के जैसमीन हेयर ऑइल बनाने वाले ठिकाने पर दबिश देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से लाखों के नकली नमक, तेल समेत स्टीकर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Katni: Accused arrested for fake packing of Tata's salt and Parachute's hair oil
नकली नमक और तेल की शीशी बरामद की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने नकली टाटा नमक और जैसमीन हेयर ऑइल बनाने वाले ठिकाने पर दबिश देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से लाखों के नकली नमक, तेल समेत स्टीकर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कुठला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुरैनी स्थित जयलाल साहू के मकान पर दबिश दी थी। मौके से एक किलो नमक के 1100 पैकेट सीलबंद मिले। जिन्हें tetva कंपनी की बोरी में रखकर बाजार में बेचने की फिराक में आरोपी जुटे थे। यही नहीं पुलिस ने जब मकान के अलग-अलग कमरों में जांच की तो पैराशूट कंपनी के जैसमीन कोको हेयर ऑइल की 90 एमएल क्षमता की 1000 से अधिक सील पैक शीशी मिलीं, जिनमें बंसल कंपनी का साधारण ऑइल भरकर बेचा जा रहा था। कुठला टीआई अरविंद जैन ने सभी सामान जब्त कर लिया औऱ दोनों आरोपियों को थाने ले गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मुताबिक नकली टाटा नमक और हेयर ऑइल बनाने वाले मामा जयराम साहू और धनीराम साहू पुरैनी निवासी से डेढ़ लाख कीमती मशरूका बरामद हुआ है। जिन पर कॉपीराइट अधिनियम 1957 धारा 420, 467, 468, 471, 34 एवं 103/104 ट्रेडमार्क अधिनियम 63, 64, 65 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के मकान से नकली नमक के 400 रैपर और 23 हजार तेल के स्टीकर समेत चुंगी और पैकिंग मशीन जब्त की है। फिलहाल पुलिस इनके काले कारनामे में और कितने लोग शामिल हैं इसकी जानकारी में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed