फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath targeted the government: Said- Backward class benefactor Shivraj does not have budget for OBC students

कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना: कहा- पिछड़ा वर्ग के हितैषी शिवराज के पास OBC विद्यार्थियों के लिए बजट नहीं

Tue, 22 Feb 2022 04:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 04:13 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि का वितरण न  होने पर शिवराज सरकार को घेरा। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खुद को अन्य और ओबीसी का हितैषी बताने वाली सरकार के पास ओबीसी के लिए बजट नहीं है।

विज्ञापन
Kamal Nath targeted the government: Said- Backward class benefactor Shivraj does not have budget for OBC students
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को बीते दो साल से छात्रवृत्ति राशि न मिलने पर सरकार को घेरा। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कमलनाथ ने सीएम चौहान पर निशाना साधा और लिखा कि खुद को अन्य पिछड़ा वर्ग का सच्चा हितैषी बताने वाली शिवराज सरकार का यह सच है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ही सरकार के पास राशि नहीं है और दावे रोज बड़े-बड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि प्रदेश के सरकारी और शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों एवं कॉलेजों में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अध्ययनरत छात्रों को दो वर्ष से अधिक समय से छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिवर्ष पिछड़ा वर्ग के लगभग 5 से 6 लाख विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते हैं। 2020-21 के लगभग 5 लाख विद्यार्थियों में से अधिकांश को पूर्ण छात्रवृत्ति का वितरण अभी तक नहीं हुआ है, इसी प्रकार 2021-22 के लगभग 6 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति राशि का इंतजार है।

पूर्व सीएम ने लिखा कि विगत दो वर्षों से छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किए जाने से विभिन्न उच्च शिक्षा से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों एवं निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को प्रतिदिन आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विभाग द्वारा निरंतर बजट की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार बजट उपलब्ध कराने में असफल साबित हुई है। द्वितीय अनुपूरक बजट में भी महज थोड़ी सी राशि देकर सरकार ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed