फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath's big allegation, Shivraj is not just the chief minister, but become foundation stone minister

MP News: कमलनाथ का बड़ा आरोप, शिवराज सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, शिलान्यास मंत्री, झूठ की मशीन हो गए हैं

Tue, 16 May 2023 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 May 2023 04:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं रह गए हैं, वह तो शिलान्यास मंत्री, झूठ की मशीन और घोषणा मशीन बनकर रह गए हैं। 
 

विज्ञापन
Kamal Nath's big allegation, Shivraj is not just the chief minister, but become foundation stone minister
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं रह गए हैं, वह तो शिलान्यास मंत्री, घोषणा मशीन और झूठ बोलने की मशीन हो गए हैं। आखिरी पांच-सात महीनों में इन्हें बहनें, किसान और कर्मचारी याद आ रहे हैं। इन्हें लगता कि किसी भी तरह का प्रलोभन देकर जनता को गुमराह किया जाए। 

विज्ञापन


विज्ञापन



सिंगरौली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने कहा कि सिंगरौली में 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। प्रदेश में 18 साल के शासन में भाजपा ने पूरे प्रदेश का सत्यानाश किया है। हमारी कृषि व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, नर्सिंग व्यवस्था और नदियों का सत्यानाश किया है। जहां देखो वहां सत्यानाश किया है। यह आज हमारे प्रदेश की तस्वीर बन गई है। सिंगरौली हमारी ऊर्जा की राजधानी मानी जाती है। जितना राजस्व सिंगरौली मध्य प्रदेश को देता है, क्या उस अनुपात में सिंगरौली के विकास के लिए राशि भाजपा के शासनकाल में दी गई? यह आज बड़ा प्रश्न है
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने ऐसे चुनाव लड़ा जैसे वह खुद सीएम बन रहे हो
कमलनाथ ने कर्नाटक चुनावों के नतीजों को लेकर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने बजरंग बली से लेकर पुलिस, पैसा, प्रशासन सबका उपयोग किया गया। मोदी जी ने ऐसे चुनाव लड़ा जैसे वह स्वयं मुख्यमंत्री बनने जा रहे हो। फिर भी नतीजा यह हुआ कि उन्हें कांग्रेस की आधी सीटें भी प्राप्त नहीं हो पाई। यह तस्वीर आज हमारे सामने है। 

पता नहीं 2024 में क्या बात करेंगे
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा अक्सर जनता को गुमराह करने और ध्यान मोड़ने में सफल हो जाती है। उदाहरण के तौर पर 2014 में मोदी जी दो करोड़ रोजगार की बातें करते थे। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करते थे। 2019 में उन्होंने इनमें से कोई भी बात नहीं की। 2019 में बोले कि राष्ट्रवाद, पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक... अब पता नहीं 2024 में कौन-सी बात करेंगे।


हमारा संगठन मजबूत हुआ है
कमलनाथ ने स्वीकार किया कि कांग्रेस का संगठन प्रदेश में कमजोर था। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में हमने संगठन पर बहुत कार्य किया है। मंडलम-सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। इसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कोई परंपरागत गांव या मकान नहीं बचा जो बीजेपी का या कांग्रेस का न हो। राजनीति काफी स्थानीय हो चुकी है। यह बात हम सबको समझना आवश्यक है। 

जनसभा में लगाया वादों का चौका
सिंगरौली में आयोजित जनसभा में कमलनाथ ने अपने चार वादे दोहराए। उन्होंने कहा कि मैं तो आपसे पूछना चाहता हूं कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर चाहिए या नहीं चाहिए? माताओं-बहनों 1500 रुपये चाहिए या नहीं चाहिए? किसान भाइयों कर्ज माफी चाहिए या नहीं चाहिए? कर्मचारियों को पुरानी पेंशन चाहिए या नहीं चाहिए? दरअसल, कांग्रेस ने वादा किया है यदि सरकार बनी तो प्रदेश में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। लाड़ली बहना योजना के स्थान पर नारी सम्मान योजना लॉन्च करेंगे, जिसमें प्रत्येक महिला हितग्राही को 1500 रुपये देंगे। इसी तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम की सुविधा दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed