फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath attended Roza Iftar, said to the fasting people – you take care of Chhindwara

Kamal Nath: रोजा इफ्तार में शामिल हुए कमलनाथ, रोजेदारों से कहा- आप छिंदवाड़ा संभालो मैं प्रदेश संभालूंगा

Thu, 06 Apr 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 02:58 PM IST
सार

कमलनाथ ने रोजेदारों से कहा कि चुनाव में आप छिंदवाड़ा संभालो मुझे प्रदेश संभालने दो। उनके साथ सांसद नकुल नाथ सहित अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Kamal Nath attended Roza Iftar, said to the fasting people – you take care of Chhindwara
रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम कमलनाथ पांच दिनों के छिंदवाड़ा प्रवास पर हैं। बुधवार को वह रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सर पर गमछा डाल कर रोजा इफ्तार किया और सभी मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार कराया। इस दौरान कमलनाथ ने रोजेदारों से कहा कि चुनाव में आप छिंदवाड़ा संभालो मुझे प्रदेश संभालने दो। उनके साथ सांसद नकुल नाथ सहित अन्य स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। ईद मिलादुन्नबी मैदान में आयोजित हुए इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हर साल कमलनाथ शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचते हैं। इस बार भी यहां 13 वें रोजे पर कमलनाथ रोजा इफ्तार करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


गायत्री परिवार और हनुमान जयंती पर हुए जागरण में हुए शामिल
कमलनाथ बुधवार को गायत्री परिवार के महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कहां कि मैं पिछले 44 वर्षों से गायत्री परिवार से जुड़ा हूं और इन वर्षों में आपने मुझे भी अपने परिवार का सदस्य मानकर भरपूर आशीर्वाद दिया हैं। कमलनाथ ने मंदिर परिसर में स्थित गायत्री महाविज्ञान एवं ध्यान साधना केन्द्र का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम के उपरांत कमलनाथ हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में लालबाग में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed