विजयवर्गीय की केजरीवाल से मांग- स्कूलों-मदरसों में जरूरी हो हनुमान चालीसा का पाठ
मंगलवार को प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटे अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद हनुमानजी को धन्यवाद दिया। जिसके बाद उनके इस बयान पर राजनीति भी शुरू हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल से मांग करते हुए कहा कि अब दिल्ली में मदरसों सहित सभी स्कूलों में हनुमान चालीसा का पाठ जरूरी होना चाहिए।
उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई! निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। विजयवर्गीय ने सवाल किया कि बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे?
बता दें कि चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि आज भगवान हनुमान का दिन है जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।
.@ArvindKejriwal जी को जीत की बधाई !
निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।
बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे❓ — Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 12, 2020
