{"_id":"64d7935afd10980bd00059f5","slug":"kailash-vijayvargiya-attacked-kamal-nath-in-the-worker-s-conference-organized-in-chhindwara-parasia-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: कैलाश के निशाने पर कमलनाथ; बोले- रोजा इफ्तार को त्योहार मानने वाले अब करवा रहे हैं राम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: कैलाश के निशाने पर कमलनाथ; बोले- रोजा इफ्तार को त्योहार मानने वाले अब करवा रहे हैं राम कथा
Sat, 12 Aug 2023 07:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:43 PM IST
सार
परासिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कमलनाथ पर हमलावर हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। राम कथा को लेकर साधा निशाना।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने परासिया के कार्यकर्ता सम्मेलन में कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला, जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय बागेश्वर सरकार की कथा और प्रदीप मिश्रा के आगामी कार्यक्रम को लेकर कमलनाथ पर हमलावर हुए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो राम को काल्पनिक मानते थे, जिनका उत्सव और त्योहार रोजा अफ्तार होता था, वे आजकल छिंदवाड़ा में राम कथा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन को मोदी सरकार के काम, कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और देश की राजनीतिक परिस्थितियों पर केंद्रित किया। उन्होंने बंगाल में ममता के विरोधियों के दिल्ली में एक हो जाने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की हत्या भूलकर सीपीएम, कांग्रेस दिल्ली में ममता की गलबहियां कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मोदी को हटाना चाहता है। मोदी की बाढ़ के सामने सभी इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि कांग्रेस के राज में एक रुपये के 15 पैसे पहुंचते थे। अब पूरे रुपये सीधे खाते में पहुंचाकर मोदी ने पाप किया है क्या? दीवाली परिवार के साथ की जगह सैनिकों के साथ सीमा पर मनाना गलत है क्या?
विज्ञापन
नारे लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
आज कुछ कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं की उन्होंने खिंचाई की। नारों पर नाराजगी जाहिर की और ऐसे कार्यकर्ताओं को वार्निंग दी।
विज्ञापन
कुछ कार्यकर्ता कैलाश विजयवर्गीय के सामने चेहरा बदलने का नारा लगा रहे थे। अमर्यादित तरीके से पार्टी की मर्यादा के खिलाफ जाकर नारे लगा रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग नारे लगा रहे थे। ऐसे नारे लगाने वालों को वार्निंग देते हैं। उन्होंने कहा कि नारे लगाने से चेहरे नहीं बदले जाते। एक ही चेहरा है कमल का फूल और उसके लिए काम करना है।
गौरतलब है कि कुछ लोग लगातार कार्यक्रमों में इस तरह के नारे लगा रहे है। भाजपा मंडल इसकी शिकायत कर चुका है। इस मामले में आज राष्ट्रीय महासचिव ने संज्ञान लिया। भाजपा मंडल आज के मामले की भी पार्टी को शिकायत करने जा रहे है। इससे पहले भी पार्टी में इस तरह की अनुशासनहीनता की शिकायत की गई थी।
