फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kadhi-bhaat is offered in Jagannath temple on the day of Holi.

Maihar News: जगन्नाथ मंदिर में होली के दिन चढ़ता है कढ़ी-भात, डिप्टी सीएम ने श्रद्धालुओं को बांटा आटिका प्रसाद

Mon, 25 Mar 2024 08:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 08:57 PM IST
सार

Maihar News: मैहर जिले के मुकुन्दपुर में स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व के अवसर पर आटिका महापर्व का आयोजन किया गया है। भगवान जगन्नाथ को आटिका प्रसाद में कढ़ी-भात का भोग परोसा जाता है। भोग लगने के बाद विशाल भंडारे में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला अपने हाथों से श्रद्धालुओं को आटिका प्रसाद बताते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kadhi-bhaat is offered in Jagannath temple on the day of Holi.
जगन्नाथ मंदिर में होली के दिन चढ़ता है कढ़ी-भात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जगन्नाथ स्वामी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व के अवसर पर आटिका महापर्व का आयोजन किया गया है। मालूम हो कि श्री जगन्नाथ मंदिर में आटिका पर्व के दौरान आटिका प्रसाद चढ़ाने और कढ़ी-भात का प्रसाद ग्रहण करने के लिए रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और पन्ना से हजारों श्रृद्धालु यहां पहुंचे हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर मुकुंदपुर की आस्था का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2030 तक आटिका प्रसाद की बुकिंग हो चुकी है। अगर कोई चाहे इससे पहले आटिका चढ़ाना तो होली के फगुआ के दिन तो संभव नहीं है। इसके लिए पूर्णिमा का विकल्प रखा गया है। 

विज्ञापन


मुकुंदपुर जगन्नाथ मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है, स्थानीय कवि सीताशरण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि रीवा राज्य के महाराजा भाव सिंह जू देव ने सन 1680-85 के मध्य यहां मंदिर बनवाया था और जगन्नाथपुरी जाकर वहां से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा माता एवं बलभद्र की विशाल प्रतिमाएं लाकर विराजमान करवाई थी। ऐसी भव्य और दिव्य प्रतिमाएं कहीं भी देखने को नहीं मिलती। 
विज्ञापन


भाव सिंह जू देव का विवाह पुरी में हुआ
बता दें कि महाराजा भाव सिंह जू देव का विवाह पुरी में हुआ था। रानी ने भगवान जगन्नाथ मंदिर की इच्छा जताई थी महाराजा पुरी गए थे और वहां से तीन मूर्तियां साथ लाए थे। एक मूर्ति मुकुंदपुर में, दूसरी बिछिया और तीसरी किला में प्राण प्रतिष्ठा की थी। महाराजा भाव सिंह जू देव ने पहली आटिका मुकुंदपुर में चढ़ाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed