फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia Viral Video Visits Sweet Shop in Shivpuri Shares Lauki Halwa Experience

Jyotiraditya Scindia: महाराज सिंधिया को पत्नी से मिला आदेश, हाथ जोड़ मिठाई दुकान पर पहुंचे, कहा- वही चीज चाहिए

Wed, 09 Oct 2024 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Oct 2024 07:51 PM IST
सार

Jyotiraditya Scindia:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते सोमवार को शिवपुरी के कोलारस के दौरे पर थे। जहां, एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सिंधिया का काफिला बस स्टैंड के पास अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद वे एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, आप भी देखिए

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia Viral Video Visits Sweet Shop in Shivpuri Shares Lauki Halwa Experience
कोलारस में मिठाई की दुकान पर पहुंचे सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सिंधिया एक मिठाई दुकानदार से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे कह रहे हैं कि मुझे बाई साहब से आदेश मिला है कि विनोद जी से ही मिठाई लेकर आना। सबसे पहले दखिए वीडियो....

विज्ञापन



विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते सोमवार को शिवपुरी के कोलारस के दौरे पर थे। जहां, एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सिंधिया का काफिला बस स्टैंड के पास अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद वे एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में सिंधिया ने लिखा कि कोलारस (शिवपुरी) के स्पेशल लौकी के बने स्वादिष्ट हलवा की कुछ अलग ही बात है। अगली बार कोलारस आए तो विनोद रजाले जी की मशहूर मिठाई की दुकान पर जरूर रुकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में क्या कह रहे हैं सिंधिया....
विनोद तुम बताओ तुमने क्या करिश्मा किया है कि मुझे आदेश दिया गया है कि आप कोलारस जा रहे हो तो मेरे लिए विनोद की दुकान से मेरे लिए मिठाई लेकर आना।  मैंने उनसे पूछा कि विनोद जी की मिठाई में ऐसा क्या खास है, तो बाई साहब ने कहा कि आज तक मैंने उस जैसी मिठाई पहले कभी नहीं खाई। मैं आदेश के आधार पर आपके सामने पहुंच गया हूं। अब आप बताइए आपने उन्हें कौन सी मिठाई खिलाई थी।   

 

सिंधिया ने खाई मिठाई और लेकर भी गए 
इसके बाद दुकानदार विनोट ने सिंधिया को मिठाई की खासियत बताई। उन्हें बताया इसमें क्या क्या पड़ता है। सिंधिया ने खुद मिठाई खाई और जमकर तारीफ की। इसके बाद वह अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के लिए मिठाई खरीदकर भी ले गए। 

कब खाई थी प्रियदर्शिनी राजे ने मिठाई
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कोलारस में चुनाव प्रचार करने गई थीं। इस दौरान वे विनोद की दुकान पर पहुंची थीं और मिठाई खाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं महाराज यानी ज्योतिरादित्य सिंधया को इसकी जानकारी दूंगी और उन्हें यहां भेजूंगी। प्रियदर्शिनी ने अपने इसी वादे को निभाया और एक फिर विनोद की दुकान से मिठाई मंगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed