फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jyotiraditya Scindia slammed Kamal Nath and praised Shivraj Singh Chouhan

सिंधिया ने फिर साधा कमलनाथ पर निशाना, शिवराज सिंह चौहान का किया बखान

Tue, 14 Jul 2020 06:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia slammed Kamal Nath and praised Shivraj Singh Chouhan
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधा है। सिंधिया ने कमलनाथ पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पास कोरोना वायरस पर बैठक करने का समय नहीं था लेकिन आईफा अवार्ड में जाने का समय था। एक समय कांग्रेस का हिस्सा रहे सिंधिया अपने पुराने साथी कमलनाथ पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, 'जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब उनके पास राज्य में कोविड-19 की स्थिति को लेकर बैठक करने का समय नहीं था लेकिन उनके पास आईफा अवार्ड में शामिल होने के लिए इंदौर जाने का समय था। ऐसी स्थिति में एक फाइटर (शिवराज सिंह चौहान) सामने आया और 23 मार्च को उन्होंने राज्य की कमान अपने हाथों में संभाली और राज्य का अकेले दम पर नेतृत्व करते हुए इस वैश्विक महामारी का सामना किया।' 
विज्ञापन

 

बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया पर खासी मेहरबान है। हाल ही में हुए राज्य कैबिनेट के बंटवारे में भी कई अहम विभाग सिंधिया खेमे के नेताओं को दिए गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि सिंधिया के समर्थकों को विभागों का बंटवारा उनकी पसंद के आधार पर किया गया है। राजस्थान में राजनीतिक संकट के दौरान सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कहा था कि सचिन पायलट की स्थिति देखकर दुखी हूं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस में योग्यता और काबिलियत के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed