राजस्थान संकट : पायलट को लेकर बोले सिंधिया, कांग्रेस में योग्यता और काबिलियत के लिए जगह नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी पर निशाना साधा है। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कहा, 'मेरे पुराने साथी रहे सचिन पायलट को भी हाशिये पर किया जाता देख और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दरकिनार किए जाता देख कर दुखी हूं। इससे पता चलता है कि योग्यता और काबिलियत के लिए कांग्रेस में जगह नहीं है।'
Sad to see my erstwhile colleague, @SachinPilot too, being sidelined and persecuted by Rajasthan CM, @ashokgehlot51 . Shows that talent and capability find little credence in the @INCIndia .
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 12, 2020विज्ञापन
इसके साथ ही सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का भी स्वागत किया। सिंधिया ने कहा, 'छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।' लोधी रविवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक, प्रद्युमन सिंह लोधी जी के कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका हृदय से अभिनंदन करता हूँ। pic.twitter.com/o4jIvFS6yQ
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 12, 2020
बता दें कि इसी साल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से मध्यप्रदेश में 15 महीने पुरानी कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी। शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब सिंधिया ने कहा था कि हमारा लक्ष्य केवल जनसेवा होना चाहिए, अब कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही है।
