फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jobat by-election: Revolt in BJP, Sulochana Rawats opposition, District BJYM president will fill the independent form

जोबट उपचुनाव: भाजपा में बगावत के सुर, सुलोचना रावत का विरोध, जिला भाजयुमो अध्यक्ष भरेंगे निर्दलीय पर्चा

Mon, 04 Oct 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Oct 2021 07:11 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़कर आईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत को भाजपा जोबट विस सीट से मैदान में उतार सकती है। इस बीच, पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है।
 

विज्ञापन
Jobat by-election: Revolt in BJP, Sulochana Rawats opposition, District BJYM president will fill the independent form
सुलोचना रावत का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते सीएम शिवराज व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पूर्व विधायक सुलोचना रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा उन्हें मैदान में उतारने जा रही है। इसे लेकर पार्टी के निष्ठावान व पुराने कार्यकर्ताओं में रोष है। जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने तो निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत व उनके पुत्र विशाल रावत ने कांग्रेस को झटका देते हुए रविवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि रावत को जोबट से भाजपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। सुलोचना रावत मध्यप्रदेश की प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं। कांग्रेस जोबट से पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया को मैदान में उतारने जा रही है।
विज्ञापन


मंत्री सकलेचा की मौजूदगी में हंगामा, नारेबाजी
उधर, भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, सरपंचों व अन्य पदाधिकारियों में सुलोचना रावत को टिकट देने को लेकर आक्रोश पनप रहा है। जोबट के पूर्व विधायक माधव सिंह डावर के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला और जोबट विधानसभा प्रभारी थांदला के पूर्व विधायक कल सिंह भाबर के सामने किया हंगामा और  नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में उपचुनाव
बता दें कि मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में जोबट एक हाई प्रोफाइल सीट है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे दो नवंबर को सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed