{"_id":"629835924c148e76544c1d7f","slug":"jhabua-news-congress-mla-lost-his-cool-thrashed-supervisor-with-shoes-has-been-in-controversies-earlier-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: कांग्रेस विधायक ने आपा खोया, सुपरवाइजर को जूते से पीटा, पहले भी विवादों में रह चुके हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: कांग्रेस विधायक ने आपा खोया, सुपरवाइजर को जूते से पीटा, पहले भी विवादों में रह चुके हैं
Thu, 02 Jun 2022 06:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झाबुआ
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:26 PM IST
सार
झाबुआ जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जूते से सुपरवाइजर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो करीब 5 दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ने सुपरवाइजर को जूते से पीटा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झाबुआ जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जूते से सुपरवाइजर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो करीब 5 दिन पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विधायक नल जल योजना में बन रही टंकी के कार्य का निरीक्षण करने गए थे, इस दौरान वह टंकी बनाने में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता देखकर भड़क उठे और गुस्से में सबके सामने सुपरवाइजर को जूते से पीटने लगे। वीडियो गांव कचलदरा का बताया जा रहा है। वहीं, इस मामले पर सुपरवाइजर ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। वहीं, झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी वायरल वीडियो पर फिलहाल कुछ कहने से मना कर रहे हैं, उनका कहना है कि विधायक से बात करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद सुपरवाइजर को पीटने की घटना सामने आई। विधायक को बुधवार को जिला मुख्यालय में पंचायत चुनाव के लिए आयोजित कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होना था, लेकिन विधायक बैठक से नदारद रहे, जबकि बैठक में पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पहले भी आपा खो चुके हैं
थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया पहले भी अपना आपा खो चुके हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 में बाइक पर तीन सवारी बैठा देख पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चालान बना दिया था, तो विधायक ने पुलिस अधिकारी को तबादला करने की धमकी दी थी।
पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों को लेकर दे चुके हैं बयान
वीर सिंह भूरिया अपनी पार्टी के नेताओं को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। श्योपुर में 2020 में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा था कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में गए हैं, उन्हें जूते पड़ रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर थांदला विधायक ने कहा था कि 85 साल का डोकरा इधर-उधर घूमता रहता है।

झाबुआ जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया नलजल योजना की टंकी का निर्माण कार्य देखने पहुंचे थे। घटिया निर्माण पर खोया आपा। ठेकेदार की जूते से पिटाई करते नजर आ रहे हैं विधायक भूरिया pic.twitter.com/L1jQjzNW0I
— Satish Singh (@satishjourno91) June 2, 2022