{"_id":"63046491030c754dc55456fc","slug":"je-gulganj-electricity-department-died-in-road-accident-near-sagar-kanpur-highway-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: कार पर पलटा अनाज से भरा हुआ ट्रक, जेसीबी की मदद से तीन घंटे बाद निकाला गया जेई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: कार पर पलटा अनाज से भरा हुआ ट्रक, जेसीबी की मदद से तीन घंटे बाद निकाला गया जेई का शव
Tue, 23 Aug 2022 10:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:54 AM IST
सार
जेई कार में सवार होकर लाइन का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर तेजगति में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
कार पर पलटे हुए ट्रक को हटाती हुई जेसीबी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
छतरपुर जिले के सागर कानपुर हाईवे के पास भीषण सड़क हादसे में गुलगंज विद्युत विभाग में तैनात एक जेई की घटनास्थल पर मौत हो गई। निरीक्षण के लिए जा रहे जेई की कार पर अनाज से भरा हुआ ट्रक पलट गया। जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, घटना गुलगंज थाना क्षेत्र के चौपरिया और बिलवार गांव के पास की है। हाईस्पीड में एक अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी हुई कार पर पलट गया। कार में बैठे विद्युत विभाग गुलगंज में पदस्थ जेई विजय राज तिवारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उनके शव को कार से निकालने का प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार से मृतक का शव निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना सोमवार देर शाम हुई। जेई विवेक राज ड्यूटी के दौरान लाइन का निरीक्षण करने जा रहे थे। दर्दनाक मौत से पूरे विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं, सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।