फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   JCB and tractor seized doing illegal excavation in Umaria Mineral Department took action

MP News: अवैध उत्खनन करती जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 09:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Mar 2024 09:32 AM IST
सार

खनिज विभाग को मिली सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त किया। वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
JCB and tractor seized doing illegal excavation in Umaria Mineral Department took action
पुलिस ने जब्त किए वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने सख्ती दिखाई है। मिट्टी के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। मिट्टी का उत्खनन होने की सूचना खनिज विभाग को मिली तो एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उत्खनन और परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की। 

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय मानपुर के सिगुड़ी बायपास में मिट्टी के अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी मशीन एमपी 54 जेडबी 2112 और तीन ट्रेक्टर-ट्राली जिनके इंजन नंबर 3100 एफएल 63 एच 574975 एफ 3, 3100 एफ एल 24 जे 1233682 एफ 18, 3100 एफएलयू 83 ए 698132 एफ 18 जब्त कर पुलिस थाना मानपुर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन


वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, प्रभारी खनि निरीक्षक नरबद सिंह आर्मो, खनिज शाखा में पदस्थ होम गार्ड के जवान अखिलेश तिवारी और तेजराज सिंह और चालक विनोद रौतेल टीम में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed