{"_id":"63aab5386e7ec94603648930","slug":"janbhagidari-samiti-chairman-accused-of-talking-objectionable-things-to-the-girl-student-relatives-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरकारी कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पर छात्रा से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, परिजनों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरकारी कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पर छात्रा से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, परिजनों ने पीटा
Tue, 27 Dec 2022 02:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खरगोन में सरकारी कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष से मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। उस पर छात्रा से आपत्तिजनक चैटिंग करने का आरोप है।
विज्ञापन
कसरावद के कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के साथ मारपीट हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन में सरकारी कॉलेज में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पर छात्रा से आपत्तिजनक चैटिंग करने का आरोप है। इसे लेकर जोरदार हंगामा हुआ और घटना का वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने एक छात्रा से आपत्तिजनक चैटिंग की थी। इसी वजह से गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, अध्यक्ष ने आरोपों को खारिज किया है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कसरावद के सरकारी कॉलेज में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पीयूष जोशी के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि पीयूष जोशी ने छात्रा से आपत्तिजनक चैटिंग की है। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। हंगामा इस कदर हुआ कि छात्रा के परिजनों ने पीयूष जोशी की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति जोशी को मारते हुए दिख रहा है। छात्रा के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन को इस बात की शिकायत कर पीयूष जोशी को समिति अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले को तूल पकड़ता देख जांच समिति गठित की है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सरकारी कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पर छात्रा से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, परिजनों ने पीटा#Khargone #KhargoneNews #KasrawadCollege #MPNews https://t.co/OLSxrbE9ha pic.twitter.com/Z7jOj6JOhM
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 27, 2022
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
हालांकि, इस मामले में देर रात तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं की है। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है। यदि कॉलेज प्रबंधन या छात्रा के परिजन शिकायत करते हैं तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
पीयूष जोशी ने आरोप नकारे
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप में सभी से चर्चा होती है। जिनसे परिचय होता है उनसे ही पर्सनल चैटिंग होती है। कभी किसी छात्र या छात्रा से अश्लील बात नहीं की है। मुझ पर लगाए आरोप निराधार है।
मामले की जांच के लिए समिति गठित
कॉलेज प्राचार्य डॉ राकेश ठाकुर ने कहा कि हमारे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और एक छात्रा के परिजन कॉलेज आए थे। मैसेज से संबंधित बात थी, उसे लेकर चर्चा करने आए थे। कॉलेज का एक ग्रुप बना है, उसी में चैट को लेकर कोई बात थी। विवाद की स्थिति बनी थी। हमने समिति गठित कर दी है, जांच की जाएगी। हमने थाने को लिखित सूचना भी दे दी है।
