{"_id":"66a524730fb7d7273e0abaf8","slug":"woman-breaks-head-by-hitting-cooker-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-1937522-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: विवाद में समझाइश देना युवक को पड़ा भारी, महिला ने कुकर मारकर फोड़ दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: विवाद में समझाइश देना युवक को पड़ा भारी, महिला ने कुकर मारकर फोड़ दिया सिर
Sun, 28 Jul 2024 04:35 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:35 PM IST
सार
जबलपुर में एक युवक का सिर कुकर मारकर फोड़ने का मामला सामने आया है। युवक विवाद रोकने गया था, पर उसी से मारपीट हो गई। पुलिस ने पड़ोसी दंपति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर में पुलिस ने दंपति पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में नाली विवाद पर दम्पति ने पड़ोसी युवक पर हमला कर दिया। पति ने युवक पर डंडे से हमला किया तो पत्नी ने कुकर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
हनुमानताल थाने के अनुसार शनिवार की शाम एहसान कुरैशी (20) निवासी मंशूर किराना के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं शनिवार दोपहर घर में था। मोहल्ले में रहने वाले बुनियाद और उसकी पत्नी नूरी बेगम का उसकी मां सुल्ताना से नाली की बात पर विवाद कर रही थी। उसने विवाद करने से मना किया तो बुनियाद गाली गलौज करने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो बुनियाद ने डंडे से बाएं पैर में चोट पहुंचा दी आर नूरी ने कुकर से सिर में मारकर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने आरोपी दम्पति के खिलाफ धारा 296, 115, 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।