फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Voting secrecy violated in Jabalpur

MP News: जबलपुर में मतदान की गोपनीयता हुई भंग, मोबाइल प्रतिबंध के बावजूद मतदान करते फोटो हुए वायरल

Sat, 20 Apr 2024 07:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Apr 2024 07:44 PM IST
सार

MP News:पहले चरण के मतदान के दौरान जबलपुर में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। दरअसल यहां लोग मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। अब सोशल मीडिया में वोटिंग करते हुए फोटो वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Voting secrecy violated in Jabalpur
जबलपुर में मतदान की गोपनीयता हुई भंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण की 6 सीटों में हुई वोटिंग में कुछ जगह लापरवाही देखने को मिली। जहां चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र में मोबाइल फोन प्रतिबंधित किया था, इसके बावजूद जबलपुर जिले में लोग मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। अब सोशल मीडिया में वोटिंग करते हुए फोटो वायरल कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के जबलपुर जिले के लोकसभा चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना ने मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल ले जाने के लिए प्रतिबंध लगाया था। आदेश के अनुसार मतदान करने वाले मतदाता अपने मोबाइल फोन मतदान कक्ष के बाहर जमा करके ही अपना वोट देंगे, लेकिन इसके बावजूद भी इसका मिला-जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन


लोगों ने जमकर फोटो वीडियो बनाए
इस आदेश का कई जगहों पर लोगों ने वोट डालते समय फोटो और वीडियो बनाए। जिसके कारण मतदान की गोपनीयता भंग हुई है। जिसको देखकर यह कहा जा सकता है कि मोबाइल प्रतिबंध का असर लोगों पर नहीं रहा और लोगों ने जमकर फोटो और वीडियो बनाकर मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed