{"_id":"63cb9bbd66707d79500b0f58","slug":"vk-singhs-statement-on-the-strike-of-wrestlers-said-in-some-cases-the-intention-is-something-else-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर वीके सिंह का बयान, बोले- कुछ मामलों में इरादा 'कुछ और' होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने पर वीके सिंह का बयान, बोले- कुछ मामलों में इरादा 'कुछ और' होता है
Sat, 21 Jan 2023 01:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:31 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कई बार कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आरोपों के पीछे की मंशा कुछ और होती है, जिसे जांचने की जरूरत है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह शुक्रवार को जबलपुर में सांसद राकेश सिंह द्वारा आयोजित 'संसद खेल महोत्सव' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ लोगों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में आरोपों के पीछे की मंशा कुछ और होती है, जिसे जांचने की जरूरत है। बता दें, बीते तीन दिनों से पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे थे, जो कि शुक्रवार को सरकार के आश्वासन के बाद पहलवानों ने बंद कर दिया।
शुक्रवार देर रात विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की मैराथन वार्ता के दौरान सफलता मिलने के बाद यहां जंतर-मंतर पर अपना तीन दिवसीय धरना समाप्त करने का फैसला किया। पहलवानों के धरने के बाद सरकार ने एक निरीक्षण समिति बनाने का फैसला किया है, जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी। वहीं, कुश्ती संघ के अध्यक्ष को अस्थायी तौर पर हटा दिया गया है।