फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two killed, two injured due to lightning in Majhgawan, Jabalpur

Jabalpur: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो घायल, खेत में काम करने के दौरान हुए दुर्घटना का शिकार

Mon, 08 Aug 2022 09:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 09:26 PM IST
सार

जबलपुर जिले के गोसलपुर थानान्तर्गत ग्राम अगरिया मझगवां में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
 

विज्ञापन
Two killed, two injured due to lightning in Majhgawan, Jabalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले के गोसलपुर थानान्तर्गत ग्राम अगरिया मझगवां में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
गोसलपुर थाना प्रभारी एन आर सिन्हा ने बताया कि ग्राम अगरिया निवासी महेश प्रसाद लोधी (उम्र 50 साल) और तीन मजदूर अगरिया निवासी मुन्नीलाल (उम्र 60 साल), दिलीप बर्मन (उम्र 50 साल), ग्राम सिंदुरसी निवासी शिवचरण यादव काम कर रहे थे। दोपहर 3:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने के कारण महेश लोधी तथा मुन्नी लाल की मौत हो गयी जबकि दो अन्य साधारण रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed