फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   trolley overturned on Damoh-Jabalpur road, rescue operation lasted for three hours to take out the cleaner

MP News: दमोह-जबलपुर मार्ग पर लोहे से भरा ट्रॉला पलटा, क्लीनर को बाहर निकालने तीन घंटे चला रेस्क्यू अभियान

Sun, 16 Apr 2023 09:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 16 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर लोहे के सरिये से भरा ट्रॉला पलट गया। क्लीनर उसमें फंस गया। उसे निकालने के लिए तीन घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
trolley overturned on Damoh-Jabalpur road, rescue operation lasted for three hours to take out the cleaner
पलटे ट्रॉले से क्लीनर को निकालने का प्रयास करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जिले के जबेरा बाईपास क्षेत्र में रायपुर से लोहे की सरिया भरकर दिल्ली जा रहा है। एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक पलटकर उल्टा हो गया है। हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों ट्रक के नीचे दब गए थे। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया। क्लीनर ट्रक के नीचे दबा हुआ था। उसे निकालने के लिए तीन घंटे रेस्क्यू अभियान चलाया। बाहर निकलने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 

विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। ट्रॉला अचानक पलटा और ड्राइवर-क्लीनर उसकी चपेट में आ गए। खबर फैली तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दो जेसीबी बुलाई गई है। ताकि ट्रॉला के नीचे दबे क्लीनर को बाहर निकाला जा सके। यूपी के बरेली निवासी ट्रक चालक सानू को निकालकर जबेरा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है। क्लीनर बलराम पिता रामसिंह 22 को तीन घंटे बाद बाहर निकाला गया। ट्रॉला पलटने से मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed