फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Three died in road accident, car collides with culvert and overturns in field

Jabalpur Accident: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, गर्भवती पत्नी, पति और बेटी की मौत

Thu, 14 Sep 2023 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 07:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बुधवार रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई पलट गई। कार की हालत देख पता चल रहा था कि कार की रफ्तार ज्यादा थी। माता-पिता सहित उनकी एक चार साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Three died in road accident, car collides with culvert and overturns in field
जबलपुर में कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा कर खेत में पलट गई। उसमें बैठी गर्भवती महिला, कार चला रहे पति और बेटी तीनों की जान चली गई। पति अपनी गर्भवती पत्नी की जांच करवाकर मासूम बेटी के साथ घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा के समीप हुआ। भेड़ाघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के अनुसार बेलखेड़ा के सुंदरदेही ग्राम निवासी ओम प्रकाश लोधी की ऑटो पॉर्ट्स की दुकान है। वे बुधवार शाम गर्भवती पत्नी सविता लोधी (26) का चैकअप करवाने कार एमपी 20 सीएच 7258 से जबलपुर आए थे। उनके साथ चार साल की बेटी वेदिका भी आई थी। पत्नी का चैकअप करवाने के बाद वे रात लगभग 9 बजे अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 7258 से वापस लौट रहे थे। हाई-वे स्थित ग्राम बंधा के समीप लोधी कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण कार पुलिया से टकरा गई और लगभग 10 मीटर दूर खेत में जाकर पलट गई। 
विज्ञापन


मवेशी को बचाने में कार पलटी
घटना में कार के चिथड़े उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। लोगों का कहना है कि मवेशी को बचाने में कार पलटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed