फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Three Btech Students took out notes by Screwdriver tweezers from NCR Model ATM stole Rs 46 lakh in 3 years from 12 states Madhya Pradesh Jabalpur UP Gujarat Delhi

शातिर: एटीएम में पेचकस-चिमटी फंसा निकाल लेते थे नोट, बीटेक छात्रों ने 3 साल में चुराए 46 लाख रुपये

Thu, 10 Jun 2021 02:05 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 10 Jun 2021 02:05 PM IST
सार

इन तीनों आरोपियों ने मध्यप्रदेश के जबलपुर, कटनी समेत दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान एक आरोपी के तीन बैंक खातों में तीन साल के दौरान 45.96 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मिला है।

विज्ञापन
Three Btech Students took out notes by Screwdriver tweezers from NCR Model ATM stole Rs 46 lakh in 3 years from 12 states Madhya Pradesh Jabalpur UP Gujarat Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

जबलपुर पुलिस की गिरफ्त में बीटेक कर रहे तीन ऐसे शातिर छात्र आए हैं, जो एटीएम में पेचकस-चिमटी फंसाकर कैश निकाल लेते थे। इसके बाद ट्रांजेक्शन फेल दिखाकर बैंक से भी क्लेम ले लेते थे। महज तीन साल में ये तीनों छात्र 12 राज्यों से करीब 46 लाख रुपये चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

इन मशीनों को बनाते थे निशाना

जानकारी के मुताबिक,  ये तीनों छात्र उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे। दो आरोपी कानपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक वाराणसी से ताल्लुक रखता है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे आलीशान जिंदगी जीने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। ये आरोपी एनसीआर मॉडल के एटीएम को निशाना बनाते थे और मशीन के कैश ट्रे में पेंचकस-चिमटी फंसाकर कैश निकाल लेते थे। जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि संजीवनी नगर पुलिस ने एक जून को गुलौआ चौक स्थित एटीएम से सरसी देवसढ़ धारमपुर कानपुर निवासी विजय यादव को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद कानपुर के सर्वोदय नगर निवासी गगन कटियार और डॉक्टर कॉलोनी पांडेपुर वाराणसी निवासी अजीत कुमार मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में अंजाम दी वारदात

बताया जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों ने मध्यप्रदेश के जबलपुर, कटनी समेत दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान एक आरोपी के तीन बैंक खातों में तीन साल के दौरान 45.96 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मिला है। आरोपियों ने बताया कि वे गरीब मजदूरों और परिचितों के एटीएम कार्ड लेकर भी वारदात को अंजाम देते थे। इसके एवज में 500 से एक हजार रुपये दे देते थे।

विज्ञापन

किराए पर लेते थे डेबिट कार्ड

आरोपियों के कब्जे से तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, पेंचकस, चिमटी, वारदात में इस्तेमाल कार और 65 हजार रुपये कैश बरामद हुए। तीनों आरोपी 2018 से वारदात को अंजाम दे रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी एक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल दो से तीन बार करते थे।

ऐसे दबोचे गए शातिर

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर में कालीमठ मंदिर के पास आमनपुर मदनमहल निवासी महेंद्र बाथरे के मोबाइल पर एक जून को गुलौआ चौक एटीएम के फॉल्ट होने के कई मैसेज आए। वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी विजय यादव पेंचकस-चिमटी से रुपये निकाल रहा था। एक कार सड़क पर खड़ी थी, जिसमें दो लोग सवार थे। उसने विजय को दबोच लिया और मैनेजर अजीत कुमार दुबे को मामले की जानकारी दी। इसके बाद कैश लोडिंग एजेंसी और ऑडिटर से जांच कराई गई तो एटीएम में 77 हजार रुपये कम थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed