{"_id":"672a4f76d48b3fe27f0ed195","slug":"three-arrested-in-builder-kidnapping-case-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2287042-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बिल्डर अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बिल्डर अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
Tue, 05 Nov 2024 10:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:44 PM IST
सार
पीड़ित हिमांशु यादव का अपहरण कराने के लिए उसके ही सहयोगी बिल्डर ने युवकों को भेजा था। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर शहर में एक युवक के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, पीड़ित हिमांशु यादव का अपहरण कराने के लिए उसके ही सहयोगी बिल्डर ने युवकों को भेजा था। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई थी। पुलिस ने हिमांशु से पूछताछ की तो पता चला कि उसका अपने साथी बिल्डर से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
डेढ़ लाख रुपए का लेनदेन हुआ था, जिसे पूर्व में हिमांशु चुका चुका है, लेकिन अब बदमाश 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मामले में उमाशंकर यादव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक कार भी जब्त की गई है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। बरामद की गई कार का नंबर यूपी 54 एवी 8656 है और उसके आगे-पीछे कांच पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है। अपहरणकर्ता भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित महाराष्ट्र हाई स्कूल के पास कारोबारी हिमांशु यादव, निवासी छोटी ओमती, का ऑफिस है। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे हिमांशु अपने ऑफिस में बैठा था, तभी एक युवक ऑफिस के अंदर आया और उससे पैसे वापस करने की बात कही। इसी बीच, कार में बैठे दो अन्य युवक भी ऑफिस में आए और हिमांशु यादव के साथ मारपीट करते हुए उसे अपनी वैगन आर कार में बैठाने लगे। हिमांशु ने विरोध किया तो बदमाश कहने लगे कि "अब तुम उत्तर प्रदेश चलो, रुपए वहीं मंगाकर देना।" हिमांशु ने बचाव के लिए शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश कार लेकर मौके से फरार हो गए। अपहरण के प्रयास के बाद हिमांशु लार्डगंज थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि ऑफिस और उसके बाहर हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।