फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Teenager commits suicide when refused to look at mobile, commits suicide by jumping into rain water pit

MP News: मोबाइल देखने से मना किया तो किशोरी ने की आत्महत्या, बारिश के पानी के लिए बने गड्ढे में कूदकर दी जान

Mon, 11 Sep 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

मोबाइल देखने से मना करने पर 17 वर्षीय किशोरी ने वॉटर टेंट में कूदकर जान दे दी। डूबने से किशोरी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Teenager commits suicide when refused to look at mobile, commits suicide by jumping into rain water pit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी में मोबाइल के चक्कर में जान देने का मामला सामने आया है। मोबाइल देखने से मना करने पर 17 वर्षीय किशोरी ने वॉटर टेंट में कूदकर जान दे दी। डूबने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज गुप्त के अनुसार ग्राम निवासी विधि उपाध्याय (17) की मां शनिवार की रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर में किशोरी और उसके पिता अकेले थे। रात के समय मोबाइल देखने से उसे मना किया था। सुबह पिता ने देखा तो किशोरी बिस्तर में नहीं थी। तलाश करने पर किशोरी का शव रविवार दोपहर तीन बजे बरसात के पानी को एकत्र करने के लिए गांव के पास बनाए गए वॉटर टेंट में उतराते मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। किशोरी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसका पिता वाहन एजेंट का काम करता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed