{"_id":"64ff340c1157f3e52e019f3c","slug":"teenager-commits-suicide-when-refused-to-look-at-mobile-commits-suicide-by-jumping-into-rain-water-pit-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मोबाइल देखने से मना किया तो किशोरी ने की आत्महत्या, बारिश के पानी के लिए बने गड्ढे में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मोबाइल देखने से मना किया तो किशोरी ने की आत्महत्या, बारिश के पानी के लिए बने गड्ढे में कूदकर दी जान
Mon, 11 Sep 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:06 PM IST
सार
मोबाइल देखने से मना करने पर 17 वर्षीय किशोरी ने वॉटर टेंट में कूदकर जान दे दी। डूबने से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी में मोबाइल के चक्कर में जान देने का मामला सामने आया है। मोबाइल देखने से मना करने पर 17 वर्षीय किशोरी ने वॉटर टेंट में कूदकर जान दे दी। डूबने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी मनोज गुप्त के अनुसार ग्राम निवासी विधि उपाध्याय (17) की मां शनिवार की रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर में किशोरी और उसके पिता अकेले थे। रात के समय मोबाइल देखने से उसे मना किया था। सुबह पिता ने देखा तो किशोरी बिस्तर में नहीं थी। तलाश करने पर किशोरी का शव रविवार दोपहर तीन बजे बरसात के पानी को एकत्र करने के लिए गांव के पास बनाए गए वॉटर टेंट में उतराते मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। किशोरी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसका पिता वाहन एजेंट का काम करता है।