फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Teacher consumed poison after misconduct, died in jabalpur

Jabalpur News: दुराचार के बाद टीचर ने खाया जहर, हुई मौत…पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया

Mon, 28 Oct 2024 08:02 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 08:02 PM IST
सार

MP: जबलपुर में प्राइवेट स्कूल टीचर ने जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने की वजह पूछी तो उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी शख्स का नाम भी बताया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान टीचर ने दम तोड़ दिया

विज्ञापन
Teacher consumed poison after misconduct, died in jabalpur
टीचर से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधेड़ व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर निजी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर के साथ दुराचार किया। घटना के बाद टीचर ने घर आकर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान टीचर की मौत हो गयी। टीचर ने मृत घटना के संबंध में परिजनों व डॉक्टरों को जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन


एसआई मनोज कुरील से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती निजी स्कूल में पढ़ाती थी। युवती शनिवार की शाम को स्कूल से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में ओंकार पटेल उम्र 55 साल ने चाकू दिखाते हुए उसे रोक। इसके बाद चाकू में नोक पर जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर अधेड़ ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी।  इस घटना के बाद युवती घर पहुंची और कमरा बंद कर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

 
रविवार की देर सुबह तक युवती ने कमरा नहीं खोला तो परिजनों को चिंता हुई। किसी तरह परिजन दरवाजा खोलकर अंदर गये तो युवती अर्ध बेहोशी की अवस्था में मिली। युवती को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बलात्कार तथा जहर खाने की बात परिजनों तथा डॉक्टरों को बताया। युवती की उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गयी। गढ़ा पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर केस डायरी को विवेचना के लिए संबंधित थाने भिजवा दिया था। एसडीओपी सिहोरा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। केस डायरी प्राप्त हो गयी है और पुलिस आरोपी के खिलाफ बलात्कार व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed