{"_id":"62ee1a90e32ab058df0629bb","slug":"sarpanch-arrested-red-handed-taking-bribe-from-a-farmer-in-katni-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरपंच ने दो अगस्त को भ्रष्टाचार दूर करने की शपथ ली, पांच अगस्त को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरपंच ने दो अगस्त को भ्रष्टाचार दूर करने की शपथ ली, पांच अगस्त को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Sat, 06 Aug 2022 01:53 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी में एक सरपंच ने शपथ लेने के तीसरे ही दिन एक लाख रुपये की रिश्वत ली। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कटनी में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद हाथ जोड़कर बैठा सरपंच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खामा के सरपंच सुशील कुमार पाल को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पाल ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। तीन दिन पहले ही उसने सरपंच पद की शपथ ली थी और अब खुद ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक सरपंच सुशील पाल ने किसान आलोक कुमार पर अड़ी डाली कि वह अगर जमीन बेचेगा और पैसे नहीं देगा तो ग्राम पंचायत से उसकी रजिस्ट्री में मुश्किलें पैदा की जाएगी। आलोक की मां के नाम खामा में आठ एकड़ जमीन है। इसी जमीन को आलोक बेचना चाहता है। सरपंच ने प्रति एकड़ 50 हजार रुपये के हिसाब से चार लाख रुपये की मांग की थी। इसी सिलसिले में एक लाख रुपये की घूस लेकर आलोक सरपंच से मिला था। इससे पहले आलोक कुमार ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत की। तब लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े के निर्देश पर लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सरपंच को पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का पदाधिकारी है पाल
सरपंच सुशील कुमार पाल ढीमरखेड़ा मंडल में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल अध्यक्ष भी है। उसने दो अगस्त को ही जनता के सामने पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की शपथ ली थी। सरपंच रिश्वत भी हक की तरह दादागिरी से वसूलना चाह रहा था।
विज्ञापन
