फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Sana Khan: MLA Sanjay Sharma's statement will be recorded tomorrow in the Sana Khan murder case

Sana Khan: कल दर्ज होंगे सना खान हत्याकांड में विधायक संजय शर्मा के बयान, नागपुर पुलिस ने भेजा था समन

Wed, 23 Aug 2023 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 08:48 PM IST
सार

भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड मामले में गुरुवार को तेंदूखेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के बयान होंगे। उन्हें नागपुर पुलिस ने समन जारी किया था। 

विज्ञापन
Sana Khan: MLA Sanjay Sharma's statement will be recorded tomorrow in the Sana Khan murder case
भाजपा नेत्री सना खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा नेत्री सना खान हत्याकांड मामले में नागपुर पुलिस ने जबलपुर से उसके पति सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। नागपुर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में बयान दर्ज करवाने के लिए नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा को समन जारी कर बुलाया था। कांग्रेस विधायक गुरुवार 24 अगस्त को नागपुर पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागपुर निवासी सना खान उर्फ हिना खान (36)  2 अगस्त को जबलपुर गोरा बाजार निवासी अपने पति अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल 2 अगस्त को बंद हो गया था। फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी। ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू भी दो अगस्त से गायब था। पुलिस ने 11 अगस्त को अभिरक्षा में लेकर अमित से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सना की डंडा से हमला कर हत्या कर दी और लाश मानेगांव स्थित पुल से नदी में फेंक दी थी। तीन दिन चले तलाश अभियान के बावजूद भी एसडीआरएफ टीम को सना की लाश नहीं मिली थी। पुलिस ने हत्याकांड की जांच करते हुए उसके सहयोगी धर्मेन्द्र यादव, रब्बू यादव सहित कुल पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नागपुर पुलिस ने हत्याकांड मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए विधायक संजय षर्मा को समन जारी किया था। नागपुर पुलिस ने उन्हें बुधवार को बुलाया था। अधिवक्ता के माध्यम से विधायक ने व्यस्त होने के हवाला देते हुए एक दिन का समय मांगा था। विधायक गुरुवार को नागपुर पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक संजय शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू लगभग 15 साल पहले उनकी कंपनी में काम करता था। पिछले आठ-दस सालों से उनका आरोपी से कोई संबंध नहीं था। सना हत्याकांड की जानकारी भी उन्हें बाद में अखबारों के माध्यम से लगी। यह पूर्णता असत्य है कि वारदात के बाद आरोपी उनके संपर्क में था। आरोपी ने मुझे कॉल किया होगा तो सीडीआर की जांच कर लें। मेरी कंपनी के एक हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। गुरुवार को नागपुर जाकर पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवा देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed