{"_id":"68f4d6d8ae76d4ce2c064dd3","slug":"refused-to-marry-a-teacher-ten-years-older-than-him-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3537178-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी से इनकार किया तो दस साल बड़ी प्रेमिका ने गुंडों से पिटवाया, वीडियो कर दिया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी से इनकार किया तो दस साल बड़ी प्रेमिका ने गुंडों से पिटवाया, वीडियो कर दिया वायरल
Sun, 19 Oct 2025 08:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:42 PM IST
सार
MP Crime News: जबलपुर में 10 साल बड़ी शिक्षिका ने शादी से इंकार करने पर युवक व उसकी मां को जबरदस्ती स्कूल ले जाकर अपने सहयोगियों से पिटवाया और वीडियो वायरल किया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका रानू शर्मा और उसके सहयोगियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
जबलपुर में प्रेमिका ने प्रेमी और उसकी मां को पिटवा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दस साल बड़ी होने के कारण युवक ने शिक्षिका के साथ शादी से इंकार कर दिया था। युवक द्वारा दूसरी युवती से शादी करने पर शिक्षिका अपने सहयोगियों के साथ युवक व उसकी मां को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर स्कूल स्थित अपने घर लेकर आई। इसके बाद अपने सहयोगियों से दोनों की धुनाई करवाते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला शिक्षिका सहित उसके सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Shocking: ट्रेन में चल रहा था घिनौना खेल, डस्टबिन से जूठी डिस्पोजल प्लेटें धोकर परोसने की तैयारी; देखें VIDEO
विज्ञापन
संजीवनी नगर पुलिस के अनुसार शांतनु घोष (32) निवासी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट जॉब करता है। सन् 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से क्षितिज मॉडल स्कूल धन्वंतरि नगर की शिक्षिका रानू शर्मा (42) से मुलाकात हुई। रानू शर्मा से दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल से एक दूसरे को कॉल लगाकर बात करने लगे। शिक्षिका को आवश्यकता होने पर उसने साल 2022 में 50 हजार रुपये नगद दिए। इसके बाद जब पैसा मांगती तो कभी नगद तो कभी ऑनलाइन से दिए। शिक्षिका ने उसके समक्ष वर्ष 2024 में शादी का प्रस्ताव रखा। शिक्षिका उससे उम्र में 10 साल बड़ी थी। इसके कारण उसने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद भी वह शादी के लिए दबाव बनाती थी। उसने दिसम्बर 2024 में दूसरी युवती से विवाह कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- समोसे लगवाए हैं तो लेने पड़ेंगे, ट्रेन जाती रही मगर वेंडर ने नहीं छोड़ा कॉलर; उतरवा ली यात्री की घड़ी
शिक्षिका व उसके सहयोगियों ने 21 मई 2025 की रात को धन्वंतरि नगर चौक पर सफेद कलर की बीएमडब्ल्यू गाड़ी उसकी बाइक के सामने लगा दी। इसके बाद शिक्षिका और उसके सहयोगी उसे तथा उसकी मां को जबरदस्ती कार में बैठाकर क्षितिज मॉडल स्कूल ले गए। स्कूल की महिला मंजिल में स्थित बालकनी में बैठाकर शिक्षिका के सहयोगियों ने उसके तथा मां के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद युवक एक आपराधिक मामले में जेल चला गया था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद उसे जानकारी लगी कि शिक्षिका व उसके सहयोगियों ने उसके तथा उसकी मां के साथ मारपीट करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर शिक्षिका तथा उसके सहयोगी रवि सिन्हा, अभिषेक पाठक, शुभम कुशवाहा एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
