फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Passenger's nose broken by punching emergency window at Jabalpur station

Mahakumbh: आपातकाल खिड़की से मुक्का मारकर यात्री की तोड़ी नाक, जबलपुर में प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में हंगामा

Sun, 16 Feb 2025 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Feb 2025 07:01 PM IST
सार

Mahakumbh: पीड़ित यात्री ने बताया कि रिजर्वेशन कोच होने के बावजूद कोच में लगभग 200 यात्री पहले से मौजूद थे, जिससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। गौरतलब है कि अधिकतर यात्री प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए यात्रा कर रहे थे, जिसके कारण ट्रेन में भारी भीड़ थी।

विज्ञापन
Passenger's nose broken by punching emergency window at Jabalpur station
जबलपुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से लेकर बैठने तक कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है।संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12295) के स्लीपर कोच एस-1 में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। कोच की इमर्जेंसी खिड़की वाली सीट पर बैठे यात्री की नाक प्लेटफॉर्म पर खड़े व्यक्ति ने मुक्का मारकर तोड़ दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना का कारण
पीड़ित रामेश्वर कुमार, जो अपने परिवार के साथ मिर्जापुर की यात्रा कर रहे थे, ने बताया कि जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर रुकी, तो बाहर खड़े यात्रियों ने इमर्जेंसी खिड़की से अंदर सामान रखना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने बच्चों का सामान अंदर भेजा, जिसका रामेश्वर कुमार ने विरोध किया। विरोध करने पर प्लेटफॉर्म पर खड़े एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया और मुक्का मारकर उनकी नाक तोड़ दी। हमले के कारण उनकी नाक से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद रवाना हुआ घायल यात्री
पीड़ित ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यात्रा की स्थिति बनी रहने के कारण घायल यात्री को ट्रेन से ही रवाना होना पड़ा। पीड़ित यात्री ने बताया कि रिजर्वेशन कोच होने के बावजूद कोच में लगभग 200 यात्री पहले से मौजूद थे, जिससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। गौरतलब है कि अधिकतर यात्री प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए यात्रा कर रहे थे, जिसके कारण ट्रेन में भारी भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed