फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Two accused arrested in case of murder of neighbor in parking dispute elderly raped in Majhgawan

Jabalpur: पार्किंग विवाद में पड़ोसी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मझगवां में बुजुर्ग के साथ दुराचार

Tue, 05 Nov 2024 02:21 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पार्किंग विवाद के चलते पड़ोसी की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मझगवां थाने में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुराचार किया गया है।

विज्ञापन
Jabalpur Two accused arrested in case of murder of neighbor in parking dispute elderly raped in Majhgawan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में पार्किंग विवाद पर एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने युवक पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के वार किए थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी मस्जिद गढा फाटक निवासी राजेंद्र केसरवानी उम्र 45 साल पारस पैलेस के पास डोसा का ठेला लगाता था। उसके घर की गली के दूसरी तरफ अमन साहू उम्र 23 साल रहता था। राजेंद्र सोमवार रात घर के सामने टहल रहा था। उसको घर के सामने गाड़ी पार्किंग करने से मना किया। इसी बात पर अमन उसके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। राजेंद्र ने गाली-गलौज का विरोध किया तो अमन ने अपने साथी साहिल, आदित्य पाल तथा पीयूष बेन के साथ मिलकर राजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने राजेंद्र पर लगभग आधा दर्जन चाकू के वार किया, जिसके कारण वह बेहोश होकर गली में गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने आरोपी साहिल सहित अन्य एक को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अमन तथा उसका एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दुराचार
जबलपुर में मझगवां थाना अंतर्गत धनगवां ग्राम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामनेद आई है। शराब के नशे में घर में घुसकर एक युवक ने 60 साल की महिला को हवस का शिकार बनाया। बुजुर्ग ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक को अभिरक्षा में लिया है।

मझगवां थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनगवां निवासी महिला के पति की लगभग 22 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी चार बेटियां हैं, जिसकी शादी हो गई है। उसके कारण बुजुर्ग घर में अकेले रहती है। क्षेत्र में रहले वाला 24 वर्षीय युवक एक नवंबर की रात लगभग 10 बजे घर पहुंच और दरवाजे बंद कर लिया। इसके बाद युवक ने बुजुर्ग के साथ दुराचार किया। इस दौरान बुजुर्ग ने विरोध किया तो युवक उसके साथ मारपीट किया, जिसके कारण बुजुर्ग को चेहरे में चोट आई है। दुराचार करने के बाद आरोपी युवक घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

पीड़िता ने गत दिवस थाने आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को अभिरक्षा में लिया है।


गौरतलब है कि जबलपुर में एक अपंग बुजुर्ग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को संज्ञान में लेते हुए मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करने के आदेश दिए थे। याचिका का निवारण करते हुए हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़ितों के पुनर्वास, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहित मानसिक आघात सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed