{"_id":"647f497c15663bfffb0449c9","slug":"national-baseball-women-player-sanjana-barkade-committed-suicide-in-jabalpur-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 06 Jun 2023 08:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:47 PM IST
सार
जबलपुर में नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
बेसबॉल खिलाड़ी संजना का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल बेसबॉल महिला खिलाड़ी ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला खिलाड़ी घर में अकेली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संजीवनी नगर थाने के प्रभारी क्रांति बर्वे के अनुसार 20 वर्षीय संजना बरकड़े गंगानगर क्षेत्र में माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह मूलतः धूमा जिला सिवनी की निवासी थी। माता-पिता रिश्तेदारी में ग्राम हरई गए थे और संजना घर पर अकेली थी। माता-पिता गत दिवस लौटे तो बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो संजना का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संजना बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तथा बेसबॉल की नेशनल खिलाड़ी थी। उसने राजस्थान, गुजरात, उज्जैन तथा देवास में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत की थी।
विज्ञापन
