फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP Politics: Priyanka surrounded Modi-Shivraj on issues ranging from religion to corruption

MP Politics: प्रियंका ने मोदी-शिवराज को धर्म से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें

Mon, 12 Jun 2023 04:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज (सोमवार) जबलपुर के ग्वारीघाट में मां नर्मदा का पूजन तक विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद किया। शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन
MP Politics: Priyanka surrounded Modi-Shivraj on issues ranging from religion to corruption
ग्वारीघाट तट पर प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से विधानसभा चुनावों का शंखनाद किया। प्रियंका गांधी ने नर्मदा के ग्वारीघाट तट पर मां नर्मदा का पूजन और महाआरती कर चुनावी अभियान को शुरू किया। मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने के बाद वह शहीद स्मारक पहुंची जहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मध्यप्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा तो साथ ही धर्म के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। आइए उनके भाषण की 10 बड़ी बातें आपको बताते हैं।
विज्ञापन


शिवराज को बताया घोषणावीर
प्रियंका गांधी अपने पूरे भाषण के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आईं। उन्होंने शिवराज को घोषणावीर कहते हुए घेरा और कहा कि आपके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणावीर हैं, उन्होंने अब तक 22 हजार घोषणाएं की हैं, इसकी जगह वह इतनी नौकरियां युवाओं को देते तो लोगों का कुछ भला होता।
विज्ञापन


पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने एमपी के घोटालों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की गालियों वाली लिस्ट की तुलना की और कहा कि प्रदेश में व्यापम घोटाला, राशन घोटाला, शिक्षक घोटाला, पुलिसभर्ती घोटाला, खंडन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग घोटाला, ईं टेंडर का घोटाला, टीवी सेट का घोटाला कितने सारे घोटाले हैं, मोदी जी ने गालियों वाली जो लिस्ट निकाली है, उससे लंबी तो प्रदेश के घोटालों की लिस्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल लोक में घोटाला
प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को महालोक के मुद्दे पर भी घेरा। मूर्तियों के टूटने पर प्रियंका ने कहा इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा, नर्मदा मैया को नहीं छोड़ा। महाकाल मंदिर की मूर्तियों में भी पैसे खाए हैं। कहां जाकर रुकेंगे ये लोग। मेरे पास एक पंडित जी ने वीडियो भेजा था, उनका कहना था कि तेज हवा चलती है को मूर्तियां हिलने लगती हैं। 

धर्म की राजनीति
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में 9 साल हो गए, मध्यप्रदेश में 18 साल हो गए, ये राजनीति बहुत आगे बढ़ चुकी है। आपकी जरूरतों को नकार रही है। आपके जज्बातों को उकसाया जाता है। हमारे लिए हमारा धर्म सर्वोपरि है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पब्लिक को बहकाया जाए। पब्लिक के जज्बात उभारकर वोट मांगा जाए। कोई नेता, राजनीतिक दल ऐसा कर रहा है, तो आप उनकी आदत बिगाड़ रहे हो। वे तो बिगड़े हैं ही।

धनादेश से जनादेश बदला जा रहा है
कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिरने पर प्रियंका ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले चुनाव में हमारी सरकार बनी थी, लेकिन जोड़-तोड़ कर के, पैसे लगा कर भाजपा के नेताओं ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी सरकार बना ली। लेकिन सरकार बनाने के बाद कुछ अच्छा कर के दिखाते तो कुछ आपका फायदा होता। प्रियंका गांधी ने मोदी और शिवराज के अलावा कभी कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, हमारी पार्टी में भी कुछ लोग थे, जिन्हें सत्ता चाहिए थी, वो कुर्सी के लिए विचारधारा भूल गए।

लाडली बहना योजना पर शिवराज को घेरा
चुनाव से ठीक पहले लाडली बहना योजना के शुरू करने को लेकर भी प्रियंका गांधी ने शिवराज पर निशाना साधा। प्रियंका  ने कहा कि जब चुनाव में सिर्फ छह महीने का वक्त बचा है तो महिलाओं के लिए घोषणा की, ये तीन साल से सत्ता में हैं तब क्यों घोषणा नहीं की।

मध्यप्रदेश में महंगाई की मार
प्रियंका गांधी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि मध्यप्रदेश में लोग महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि गैस सिलेंडर इतना महंगा है कि लोग भरा नहीं पाते। आधी चीजें लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए है। किसान महंगाई से परेशान है, खाद-बीज सब कुछ महंगा है।

तीन साल में सिर्फ 21 नौकरियां 
प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है। शर्म की बात है कि एक सरकार तीन साल में मात्र 21 नौकरियां दे रही है। भर्ती के इम्तिहान के लिए युवा पढ़ रहे हैं, लेकिन कोई न कोई घोटाला हो जाता है। पढ़ाई बर्बाद हो जाती है। परीक्षा देते हैं लेकिन उसका रिजल्ट नहीं आता है। 

आदिवासियों की दुर्दशा हो रही है
प्रियंका ने दलितों और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर भी भाजपा पर तंज कसा और कहा कि एमपी में आदिवासियों की दुर्दशा हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मीडिया और बड़े-बड़े होर्डिंग कुछ और दिखा रहे हैं। एक किसान की कहानी सुनाते हुए प्रियंका ने कहा कि ये आपको सिर्फ अच्छा होने वाला है कहते हैं, लेकिन कुछ अच्छा नहीं हो रहा।


मुआवजे के नाम पर चार हजार करोड़ का घोटाला
प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह चौहान पर किसानों को मुआवजा बांटने के नाम पर चार हजार करोड़ का घोटाला करे का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि किसान के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे। ओलावृष्टि में बीजेपी ने चार हजार करोड़ का घोटाला किया है। किसानों को ओलावृष्टि का पैसा नहीं मिला, लेकिन इन्होंने पैसे बांट दिए। ये सरकार चली है तो घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए चली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed