{"_id":"65476c36bdfc64ea2a00a9c3","slug":"mp-news-surya-half-marathon-race-on-november-19-common-citizens-will-also-take-part-along-with-soldiers-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सूर्या हाफ मैराथन दौड़ 19 नवंबर को, सैनिकों के साथ आम नागरिक भी बनेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सूर्या हाफ मैराथन दौड़ 19 नवंबर को, सैनिकों के साथ आम नागरिक भी बनेंगे हिस्सा
Sun, 05 Nov 2023 03:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 05 Nov 2023 03:49 PM IST
सार
जबलपुर में 19 नवंबर को सूर्या हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में भाग लेने वाले धावकों को किट, मैडल तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। तीनों श्रेणियों में लगभग 25 सौ प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन
जबलपुर में मैराथन दौड़ की जानकारी देते ऑफिसर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य भारत एरिया में सूर्यामान बनो, गतिमान बनो का नारा देते हुए अगामी 19 नवंबर को सूर्या हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिक तथा सैनिकों के बीच स्वस्थ जीवन व एकता को बढ़ावा देना है। इस हाफ मैराथन दौड़ में सैनिक तथा आम नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।
मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट एमके दास ने बताया गया कि हाफ मैराथन दौड़ को आयोजन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर तथा 5 किलोमीटर की श्रेणियों में किया गया है। इसके लिए अगल-अलग आयु वर्ग भी निर्धारित किए गे हैं। जिसमें देश का कोई भी सैनिक व आम नागरिक भाग ले सकता है। स्कूली बच्चों तथा एनसीसी कैडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया है।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को होने वाले सैनिक दिवस का आयोजन इस बार मध्य भारत एरिया के मुख्यालय लखनऊ में रखा गया है। जिसे प्रमोट करने के लिए उक्त मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ में भाग लेने वाले धावकों को किट, मैडल तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। तीनों श्रेणियों में लगभग 25 सौ प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। अभी तक 11 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहेंगे। मैराथन दौड़ का शुभांरभ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि द्वारा किया जाएगा। हमारे बहादुर सैनिकों के साथ हर वर्ग के लोग कंधे से कंधा मिलकर दौड़ेंगे। यह आयोजन इंडियन आर्मी और स्थानीय लोगों के बीच संबंध को मजबूत करेगा और फिटनेस, कल्याण तथा राष्ट्रीय गौरव के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर जोर देगा।