फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Fourth accused arrested in ISIS module case from Jabalpur, used to brainwash innocent people

MP News: जबलपुर से ISIS मॉड्यूल मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, भोले लोगों का ब्रेन बॉश करने का करता था काम

Mon, 21 Aug 2023 10:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:23 PM IST
सार

एनआईए की टीम ने दबिश देकर पूर्व में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथी कासिफ खान को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि मुस्लिम युवकों को ब्रेन बॉश कर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित करता था। एनआईए की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई है।

विज्ञापन
MP News: Fourth accused arrested in ISIS module case from Jabalpur, used to brainwash innocent people
छापेमारी करती NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शनिवार को जबलपुर में दबिश देकर एक प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के मेंबर को देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने मई के अंतिम सप्ताह में दबिश देकर जबलपुर से प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस के तीन कार्यकर्ताओं को पहले भी गिरफ्तार किया था। अब ये चौथा साथी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनआईए की टीम ने 26 मई को दबिश देकर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त आईएसआईएस के सदस्य सैय्यद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद शाहिद खान को गिरफ्तार किया था। मोहम्मद आदिल खान आईएसआईएस के संबंध में सोशल मीडिया में पोस्ट डालता थी। सैय्यद मामूर अली ने सोशल मीडिया में एक ग्रुप बनाया था तथा अवैध हथियार की सप्लाई में वह शामिल था। उनके पास अवैध हथियार व आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। एनआईए की टीम ने शनिवार को दबिश देकर पूर्व में गिरफ्तार तीन आरोपियों के साथी कासिफ खान को भी गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि मुस्लिम युवकों को ब्रेन बॉश कर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित करता था। एनआईए की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई है।
विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि कासिफ खान  अन्य लोगों के साथ, भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस के लिए काम करने के लिए कट्टरपंथी बनाने के लिए 'दावा' कार्यक्रम आयोजित करने में शामिल था, जो एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी इस्लामी समूह है जो दुनिया भर में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देने में शामिल रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने और आईएसआईएस के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए व्यापक जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed