फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Dengue outbreak in Jabalpur, two suspected youths died, treatment was going on in a private hospital.

MP News: जबलपुर में डेंगू का प्रकोप, दो संदिग्ध युवकों की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

Mon, 25 Sep 2023 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 07:25 PM IST
सार

जबलपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती दो युवकों की डेंगू बीमारी से संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की बीमारी की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
MP News: Dengue outbreak in Jabalpur, two suspected youths died, treatment was going on in a private hospital.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती दो युवकों की डेंगू बीमारी से संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की बीमारी की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिन अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध व्यक्तियों की मौत हुई है, उन्हें भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कछियाना क्षेत्र निवासी दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों युवकों का उपचार अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा था। डेंगू बीमारी के संक्रमण की जांच के लिए उनका किट टेस्ट करवाया गया था। दोनों का एलाइजा टेस्ट नहीं करवाया गया था। इसके अलावा लगभग दो दर्जन डेंगू के मरीज उपचार के लिए भर्ती है।
विज्ञापन


सीएचएमओ संजय मिश्रा के अनुसार एक युवक की महाकौशल अस्पताल तथा एक युवक की नेशनल अस्पताल में मौत हुई है। दोनों युवकों का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था। एलाइजा पॉजीटिव नहीं होने के कारण अधिकारिक तौर पर उनकी मौत डेंगू से नहीं हुई है। मरीजों के संबंध में सूचना नहीं देने के कारण एक अस्पताल प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है और दूसरे को भी जल्द जारी किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस साल अभी तक डेंगू के 757 टेस्ट किए गए थे। इसमें से 58 टेस्ट पॉजीटिव आए हैं। कोई भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं थी। पानी एकत्र नहीं होने, बुखार आने पर डॉक्टरों से संपर्क करने, फुल कपड़ों का उपयोग करने, मच्छरों को मारने के लिए दवाइयों के उपयोग आदि के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed