फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court Transfer of four High Court judges

MP High Court: हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण, आगामी सप्ताह में पदभार ग्रहण करेंगे

Sat, 23 Mar 2024 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 08:05 PM IST
सार

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ के निर्देशानुसार, जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस राजेंद्र कुमार का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ में किया गया है। जस्टिस गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में किया गया है।

विज्ञापन
MP High Court Transfer of four High Court judges
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर हाईकोर्ट की आंतरिक व्यवस्था के तहत चार न्यायाधीशों के स्थानांतरण किए गए हैं। जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में किए गए हैं। ग्वालियर व इंदौर खंडपीठ में पदस्थ एक-एक न्यायाधीश का स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ के निर्देशानुसार, जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस राजेंद्र कुमार का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ में किया गया है। जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में किया गया है।
विज्ञापन


ग्वालियर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस बिन्दु कुमार द्विवेदी को स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है। इसी प्रकार इंदौर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस देव नारायण मिश्रा का स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है। सभी न्यायाधीशों के आगामी सप्ताह में पदभार ग्रहण करने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed